बरेली में हनीट्रैप गैंग की सरगना महिला गिरफ्तार

बरेली। बरेली पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की शातिर सरगना एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया गया है। इस पर गम्भीर धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उक्त महिला के चंगुल में फंसकर एक डॉक्टर ने आत्महत्या तक कर ली थी।

Dec 26, 2024 - 20:45
 0
बरेली में हनीट्रैप गैंग की सरगना महिला गिरफ्तार

बरेली के पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने बताया कि तीन अप्रैल को सुभनेश कुमार निवासी शाहपुर जीशुखराय थाना नबाबगंज बरेली ने लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी थी कि  ममता दिवाकर उर्फ मधु निवासी-मिर्जापुर थाना विशारतगंज जिला बरेली हाल पता पत्नी अजय कुमार निवासी तुलाशेरपुर थाना इज्जतनगर बरेली द्वारा अपने साथियों जिसमें रीना उर्फ शीतल, माधुरी, सत्यवीर व 3-4 अज्ञात के द्वारा मेरे गाँव के परिचित सहअभि0 सत्यवीर के साथ मिलकर मेरे मोबाइल नम्बर पर अपने मोबाइल नम्बर से बातचीत कर पूर्व प्लान के मुताबिक अपने सहयोगी के साथ मिलकर तथा नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो तैयार किया और उससे 5 लाख रु0 की मांग की। इतना ही नहीं रुपये नहीं देने पर  जबरदस्ती उससे रुपये छीन लिये| इसके सम्बन्ध में थाना बारादरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसी तरह से अभियुक्त ममता दिवाकर उर्फ मधु द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर थाना सुभाषनगर क्षेत्र में स्थित चिकित्सक अमरेन्द्र सिहँ चौहान   निवासी 2/6 बीडीए कालोनी करगैना थाना सुभाषनगर जिला बरेली का भी वर्ष 2022 में भी इसी तरह से वीडियो बनाकर 25 लाख रुयये की मांग की थी, जिसमें कुछ पैसा अभियुक्तो द्वारा प्राप्त कर लिया गया था, कुछ के लिये दबाव बनाया जा रहा था, जिसके कारण डाक्टर अमरेन्द्र सिहँ चौहान द्वारा आत्महत्या कर ली गयी थी जिसमें थाना सुभाषनगर जिला बरेली मे धारा 420/342/504/506/386/388/302/120वी/34 आईपीसी मे वह जेल जा चुकी है।

श्री पारीक ने बताया कि उपरोक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता ममता दिवाकर उर्फ मधु  एक अभ्यस्त किस्म की अपराधी है, जो अपने अलग अलग साथियो के साथ में मिलकर पैसे वाले व्यक्तियो को हनीट्रैप के जरिये फसाकर उन्हे ब्लैकमैल करती है । उपरोक्त अभियुक्ता श्रीमति ममता दिवाकर उर्फ मधु पुत्री सुरेन्द्र पाल नि0-मिर्जापुर थाना विशारतगंज जिला बरेली हाल पता पत्नि अजय कुमार निवासी तुलाशेरपुर थाना इज्जतनगर बरेली को मुखबिर की सूचना पर धारा 147,328,342,392,323,504,506,384 IPC मे गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।  जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।