लायंस क्लब यूनाइटेड ने सेवा की मिसाल पेश की, वृद्धजनों को कंबल और पशुओं को चारे का दान

आगरा। नववर्ष 2026 के अवसर पर अलायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड ने सामाजिक सरोकार की प्रेरक पहल करते हुए सेवा भाव के साथ नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को क्लब के सदस्यों ने रामलाल वृद्धआश्रम, आगरा में वृद्धजनों के लिए 50 कंबलों का वितरण किया तथा आश्रम में रह रहे पशुओं के लिए चारे का दान भी किया।

Jan 3, 2026 - 18:53
Jan 3, 2026 - 19:37
 0
लायंस क्लब यूनाइटेड ने सेवा की मिसाल पेश की, वृद्धजनों को कंबल और पशुओं को चारे का दान
रामलाल वृद्धआश्रम में सेवा कार्य करते लायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड के सदस्य।

आगरा। नववर्ष 2026 के अवसर पर अलायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड ने सामाजिक सरोकार की प्रेरक पहल करते हुए सेवा भाव के साथ नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को क्लब के सदस्यों ने रामलाल वृद्धआश्रम, आगरा में वृद्धजनों के लिए 50 कंबलों का वितरण किया तथा आश्रम में रह रहे पशुओं के लिए चारे का दान भी किया।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज के वंचित, असहाय और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही नववर्ष की सच्ची शुरुआत है। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर आश्रम के वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी, वहीं पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था से आश्रम प्रबंधन ने भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अलायंस क्लब ऑफ आगरा यूनाइटेड की प्रमुख सदस्य शोभा अग्रवाल, सुनीता बंसल, केके अग्रवाल, मुरलीधर चावला, सुभाष मल्होत्रा, रविंद्र अरोड़ा एवं आरएस मौरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकमत से ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

आश्रम प्रशासन ने अलायंस क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और जरूरतमंदों को वास्तविक राहत पहुंचाती है।