लायंस क्लब खुशबू ने विशेष बच्चों को दिखाई ‘सितारे ज़मीन पर’ फ़िल्म, चेहरों पर आई मुस्कान

आगरा। लायंस क्लब खुशबू, आगरा ने समाज के विशेष बच्चों के लिए एक अत्यंत संवेदनशील और प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को टीयर्स संस्थान के बच्चों के लिए फ़िल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ का एक विशेष शो होल्ड सिनेमा, आगरा में आयोजित किया गया, जहां बच्चों को क्लब द्वारा बसों के माध्यम से सिनेमा हॉल तक लाया गया।

Jul 12, 2025 - 18:04
 0
लायंस क्लब खुशबू ने विशेष बच्चों को दिखाई ‘सितारे ज़मीन पर’ फ़िल्म, चेहरों पर आई मुस्कान
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखते टीयर्स के बच्चे।

इस कार्यक्रम में केवल फिल्म ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए नाश्ते की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। जैसे ही फिल्म शुरू हुई, बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान, उत्साह और आनंद, इस आयोजन की सफलता की असली गवाही थी।

सेवा भाव से प्रेरित आयोजन

कार्यक्रम का संयोजन क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव आर्ति अग्रवाल और कोषाध्यक्ष साक्षी अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इनकी सेवा भावना और नेतृत्व में बच्चों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण देने का यह अभिनव प्रयास सफल रहा।

कार्यक्रम में संस्थान की निदेशक डॉ. रीता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों को मनोरंजन मिलता है बल्कि वे सामाजिक जीवन के कई व्यवहारिक पहलू भी फ़िल्मों के माध्यम से सीखते हैं, जैसे – लिफ्ट का उपयोग, सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना, बैठने के तौर-तरीके आदि। यह उनके विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor