बिना पछतावे की जिंदगी जी रही हैं मलाइका

कुछ समय पहले खबरें थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। अब हाल ही में मलाइका ने इन खबरों के बाद पहली बार अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि वे अपनी जिंदगी बिना किसी पछतावे के जी रही हैं।

Oct 18, 2024 - 13:20
 0
बिना पछतावे की जिंदगी जी रही हैं मलाइका

मुंबई। मलाइका ने यह भी कहा है कि जिंदगी में उन्होंने जो भी चुना है, उसने उनके जीवन को नया आकार दिया है। ग्लोबलस्पा मैगजीन से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मैंने जो भी विकल्प चुना है, उसने मेरे जीवन को आकार दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं। खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं, जैसे वे थीं।

कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था। इस दुख की घड़ी में मलाइका को सपोर्ट करने अर्जुन कपूर पहुंचे थे। अनिल मेहता के प्रेयर मीट में भी अर्जुन कपूर को देखा गया था।

जनवरी में आई जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ही ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों में से कोई एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी।

​​​​​​​दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सुर्खियों में आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके रिलेटिव्स को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने बर्थडे पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी।