सात साल की बच्ची से कर रहा था छेड़छाड़ तभी पब्लिक आ गई
आगरा। जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र में सात साल की बच्ची से क्षेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पड़ोस के मकान में विनोद कुमार पुत्र रमेश चंद (32) रहता है। उनकी साल साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान युवक काम से लौटा। विनोद कुमार बच्ची को खाली प्लॉट में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तो बच्ची शोर मचाने लगी। शोर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए यह देख उसने बच्ची को छोड़ दिया और आरोपी भाग गया। बच्ची ने माता-पिता को आपबीती बताई। परिजनों ने बिचपुरी चौकी में तहरीर दी। वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह परमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।