नाना पाटेकर का निधन,  दिल का दौरा पड़ने से गोवा में गई जान,  फिल्म जगत स्तब्ध

बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह चौंकाने वाली और दिल दुखाने वाली घटना गुरुवार, 08 अक्‍टूबर की सुबह-सुबह आई, जिसने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्‍तब्‍ध कर दिया है। 75 साल की उम्र में उनकी मौत कार्डियक अरेस्‍ट से हुई। वह गोवा में अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्‍टर नाना की जान नहीं बचा पाए। पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Oct 8, 2026 - 10:20
 0
नाना पाटेकर का निधन,  दिल का दौरा पड़ने से गोवा में गई जान,  फिल्म जगत स्तब्ध

पणजी।  नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, जिन्हें सिनेमा की दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और दिग्‍गज अभिनेताओं में शामिल थे। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्‍हें आख‍िरी बार पर्दे पर इसी साल शाहिद कपूर के साथ 'ओ रोम‍ियो' में देखा गया था।

नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उन्‍होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्‍यू किया था। उसी दौर में उन्होंने मराठी फिल्‍मों में भी काम किया। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’, 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्‍हें पॉपुलैरिटी दी। इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्‍ट कर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने लिखा, 'हां, सब जानते हैं कि कोई भी अमर नहीं है... लेकिन मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके जैसे मजबूत इंसान के साथ ऐसा अचानक हो सकता है... मुझे उनके दिल से नफरत है, जिसने उन्हें धोखा दिया और एक्टिंग के भगवान, नाना पाटेकर को छीनने के लिए मेरा मन करता है कि भगवान को ही मार डालूं।'

नाना पाटेकर के निधन पर मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर, डॉ. शेखर सालकर ने कहा, 'हमारे पसंदीदा एक्टर नाना पाटेकर को हमारे हॉस्पिटल में मृत अवस्था में लाया गया और आज सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके केयरटेकर सुबह करीब 4:18 या 4:20 बजे आए, हमारी एम्बुलेंस ली और पास ही स्थित उनके फ्लैट पर गए। जब ​​तक हमारी टीम वहां पहुंची, वे जमीन पर पड़े थे, बेहोश थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। टीम ने सीपीआर शुरू किया और सीपीआर जारी रखते हुए उन्हें हॉस्पिटल ले आए। उन्हें लगभग 10 मिनट में यहां लाया गया और हमने यहां भी सीपीआर जारी रखा। लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसलिए हमें एक मेडिको-लीगल केस दर्ज करना पड़ा और अब शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यह कार्डियक अरेस्ट का मामला था, लेकिन हमें कारण नहीं पता। जहां तक ​​हमें बताया गया है, वे पहले से ही दिल की बीमारी के मरीज थे और दवा ले रहे थे।'

शेखर सुमन ने 'कहा- सुबह सुबह ये मनहूस खबर। मेरी तीन-चार दिनों से उनसे बात हो रही थी, वो मेरे शो में आना चाहते थे। मेरी परसों ही उनसे बात हुई, उन्‍होंने कहा कि वो अभी गोवा में शूट कर रहे हैं। शूट खत्‍म कर के आऊंगा तो तुम्‍हारे शो में आता हूं। वो ब्लिकुल ठीक थे। तबीयत खराब जैसी कोई बात नहीं थी। वह पहले 1-2 अक्‍टूबर को ही आने वाले थे। लेकिन फिर उनका मैसेज आया कि शूट‍िंग खत्‍म कर के आऊंगा।