नेहरू ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत की। पीएम मोदी ने वंदे मातरम् की गौरव यात्रा को याद किया। इसके साथ ही पीएम ने वंदे मातरम को लेकर देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के साथ ही जिन्ना पर भी चुन-चुन कर निशाना साधा।  

Dec 8, 2025 - 20:07
 0
नेहरू ने मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के टुकड़े कर दिए- पीएम मोदी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं सालगिरह पर लोकसभा में हुई यादगार बहस की शुरुआत की। बहस के दौरान पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना पर तीखा हमला किया। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे राष्ट्रीय गीत पर मुहम्मद अली जिन्ना के एतराज से सहमत थे। पीएम ने कहा कि नेहरू ने कांग्रेस की दशकों पुरानी 'असहजता' के लिए माहौल तैयार किया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से 50 साल पहले लगाई गई इमरजेंसी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने तुलना करते हुए बताया कि कैसे कांग्रेस ने इस नारे की धार को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि जब ‘वंदे मातरम’ ने अपनी 100वीं सालगिरह मनाई, तो देश इमरजेंसी में उलझा हुआ था… जब इसने अपनी 100वीं सालगिरह मनाई, तो संविधान का गला घोंट दिया गया। अब, 150 साल बाद, ‘वंदे मातरम’ की शान को वापस लाने का यह एक अच्छा मौका है, जिसने हमें 1947 में आज़ादी दिलाई।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को लोकसभा में दावा किया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम् के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब आजादी को कुचलने की कोशिश हुई, संविधान की पीठ पर छुरा घोंप दिया गया और देश पर आपातकाल थोप दिया गया, तब इसी वंदे मातरम ने देश को खड़ा कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मोहम्मद अली जिन्ना ने वंदे मातरम् के विरोध का नारा बुंलद किया तो तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखा। इसमें जिन्ना की भावना से सहमति जताते हुए कहा कि वंदे मातरम की आनंद मठ की पृष्ठभूमि मुसलमानों को इरिटेट (क्षुब्ध) कर सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता कर लिया और इसके टुकड़े कर दिए और इसके लिए सामाजिक सद्भाव का हवाला दिया गया।