आगरा में लोहिया जयंती पर हेल्थ कैंप में लगीं मरीजों की कतारें, 2900 जांचें, 245 ऑपरेशन तय

आगरा। डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर और ओपीडी पर लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर हजारों मरीजों ने निशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया।

Mar 23, 2026 - 19:06
 0
आगरा में लोहिया जयंती पर हेल्थ कैंप में लगीं मरीजों की कतारें, 2900 जांचें, 245 ऑपरेशन तय
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारी।

शिविर का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, रितेश अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल और डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विधायक ने कहा कि लोहिया जी के आदर्शों पर आधारित ऐसे शिविर जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत हैं।

2900 मरीजों की जांच, 245 ऑपरेशन के लिए चयनित

अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लगभग 2900 मरीजों का परीक्षण किया गया, जबकि 245 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा।

20 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दीं सेवाएं

शिविर में नेत्र, फिजिशियन, बाल रोग, चर्म रोग, ईएनटी, दंत, हृदय, फेफड़े, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रतिभा बंसल, डॉ. विशाल गुप्ता, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. आशीष मित्तल, डॉ. मुकुल अग्रवाल, डॉ. बी.एल. गर्ग, डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. रितेश गर्ग, डॉ. ऋषि बंसल, डॉ. राधिका अग्रवाल सहित अन्य शामिल रहे।

शिविर के संयोजक मंडल में संदीप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग, शशांक बंसल, उमेश अग्रवाल, एड. अमन अग्रवाल और शिवम अग्रवाल रहे। वहीं अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अंशुल बंसल, प्रतीक गोयल, कपिल अग्रवाल, पारस अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विभु सिंघल सहित बड़ी टीम ने व्यवस्थाएं संभाली।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor