राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया चीन का मुद्दा, हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित

  नई दिल्ली। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर आगे की चर्चा होनी है, लेकिन आज भी लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है। अमेरिका संग भारत की ट्रेड डील के मुद्दे पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। हालांकि राज्यसभा की कार्यवाही बिना किसी हंगामे के जारी है। इस बीच सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित हो गई है।

Feb 3, 2026 - 15:03
 0
राहुल गांधी ने लोकसभा में फिर उठाया चीन का मुद्दा, हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर चीन का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पीकर से कहा कि मुझे इस मुद्दे पर बोलने दिया जाना चाहिए। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया, मुझे बोलने क्यों नहीं दिया जा रहा। हालांकि, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं कर रहे। इसी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।इससे पहले दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। हाथ में प्लेकार्ड लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित की गई।इसके साथ ही अमेरिका संग ट्रेड डील को लेकर लोकसभा में हंगामा देखने को मिला। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कई बार विपक्षी सांसदों को शांत रहने के लिए कहा, उसके बावजूद हंगामा नहीं थमा और सदन की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा।राहुल ने संसद की गरिमा कम की: बीजेपीबीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के फैसले की अवहेलना करते हुए सदन में भारत-चीन सीमा मुद्दे पर अपने झूठे आरोपों से संसद की गरिमा को कम किया और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराया। लोकसभा में उस समय हंगामा हो गया जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित ‘संस्मरण’ को उद्धृत करने का प्रयास करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधा। हालांकि, रक्षा मंत्री और अन्य भाजपा सदस्यों ने इसका कड़ा विरोध किया और कांग्रेस नेता पर सदन को ‘गुमराह’ करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर गतिरोध के कारण सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
किताब को पब्लिश होने नहीं दिया जा रहा, क्योंकि पीएम मोदी डरे हुए हैं: राहुल गांधीलोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यह मैं नहीं कह रहा, यह बात पूर्व आर्मी चीफ ने एक किताब में लिखी है। उस किताब को पब्लिश नहीं होने दिया जा रहा है...और यह आर्मी चीफ का नज़रिया है। वे आर्मी चीफ के नज़रिए से इतना क्यों डर रहे हैं? आर्मी चीफ जो कहना चाहते हैं, उससे वे इतना क्यों डर रहे हैं? हम इससे कुछ सीखेंगे। बेशक, हम एक प्रधानमंत्री के बारे में कुछ सीखेंगे। हम राजनाथ सिंह जी के बारे में कुछ सीखेंगे। लेकिन हम सेना के बारे में भी कुछ सीखेंगे और यह भी सीखेंगे कि देश के राजनीतिक नेतृत्व ने सेना को कैसे निराश किया। मैं कह रहा हूं कि नरवणे जी ने अपनी किताब में प्रधानमंत्री और राजनाथ सिंह जी के बारे में अपनी किताब में साफ-साफ लिखा है। यह एक आर्टिकल में छपा है। मैं उस आर्टिकल को कोट कर रहा हूं। वे मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं... वे डरे हुए हैं क्योंकि अगर यह बात सामने आती है, तो नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आ जाएगी और जब चीन हमारे सामने खड़ा था, आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल: राहुल गांधी
लोकसभा से बाहर निकलने के बाद विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां मुद्दा यह है कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा और राजनाथ सिंह जी ने क्या कहा? जमीन ली गई या नहीं, यह एक अलग सवाल है। हम उस पर आएंगे। लेकिन उस पर आने से पहले, देश के नेता को दिशा दिखानी होती है। देश के नेता को फैसलों से भागना नहीं चाहिए और फैसले दूसरे लोगों के कंधों पर नहीं छोड़ने चाहिए। प्रधानमंत्री ने यही किया है।राहुल गांधी के बयान पर आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया
संसद के अंदर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यह किसी पब्लिश्ड सोर्स से होना चाहिए, चाहे वह किताब हो या मैगज़ीन। यह किताब का एक हिस्सा है और यह पब्लिश हो चुका है। इसमें कोई अप्रमाणित सोर्स नहीं है...तो फिर दिक्कत क्या है?... वे क्यों डरे हुए हैं?