चौपाल लगाकर राष्ट्रीय लोकदल ने चलाया सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की तैयारी तेज

आगरा, 24 अगस्त। राष्ट्रीय लोकदल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों का आगाज़ कर दिया है। इसी क्रम में आज गांव सिकंदरपुर दयालबाग में चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों को राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई।

Aug 24, 2025 - 22:37
 0
चौपाल लगाकर राष्ट्रीय लोकदल ने चलाया सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की तैयारी तेज
दयालबाग क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को रालोद का सदस्य बनाते पार्टी के वरिष्ठ नेता कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल और अन्य।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती और दमखम के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी। चौपाल की अध्यक्षता शिव प्रसाद बघेल ने की जबकि संचालन प्रदेश सचिव डॉ. रुपेश चौधरी ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों को समय पर खाद न मिलने और यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए यदि अधिकारी कदम नहीं उठाते तो राष्ट्रीय लोकदल जिला कृषि अधिकारी का घेराव करने को बाध्य होगा।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष पंडित दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गांव और गरीब की सच्ची आवाज है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बघेल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पंचायत चुनाव की तैयारियां योजनाबद्ध तरीके से की जा रही हैं।

चौपाल का आयोजन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतवीर रावत ने किया। चौपाल में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता चौधरी जगबीर सिंह, पं. प्रमोद दीक्षित, संदीप चौधरी, हिमांशु शर्मा, दिलीप जैन, चौधरी मोहन सिंह, घनश्याम सिंह, हरवीर सिंह, राहुल बघेल, बाबूलाल वाल्मीकि, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, डोरी लाल बघेल आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor