आगरा कॉलेज में फैशन डिजाइन पर हुई कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने सीखी डिजाइनिंग की बारीकियां

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति विशेष अभियान (पांचवां चरण) के अंतर्गत शनिवार 4 अक्टूबर 2025 को आगरा कॉलेज, आगरा में फैशन डिजाइन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ छात्राओं को आधुनिक फैशन शिक्षा से जोड़ना रहा।

Oct 4, 2025 - 18:14
 0
आगरा कॉलेज में फैशन डिजाइन पर हुई कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने सीखी डिजाइनिंग की बारीकियां
आगरा कॊलेज में शनिवार को हुई फैशन डिजाइन कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागी और कॊलेज के शिक्षकगण।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के मुख्य भवन स्थित स्मार्ट क्लास में हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षा प्रो. पूनम चांद, चीफ प्रॉक्टर प्रो. वी. के. सिंह, प्रो. अमिता सरकार, प्रो. कमलेश तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन किया।

मुख्य वक्ता फैशन डिजाइनर सुश्री सिमरन सक्सेना (प्रभारी, फैशन डिजाइन, आईफा, आगरा) ने फैशन के विभिन्न आयामों पर प्रेजेंटेशन देते हुए विद्यार्थियों को नई संभावनाओं से परिचित कराया।
फैशन डिजाइनर राहुल गोला ने फैशन में रंगों की भूमिका पर डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, वहीं टेक्सटाइल डिजाइनर श्रीमती अंशु रहेजा ने भारतीय हस्तकला को आधुनिक फैशन में समाहित करने के व्यावहारिक उपाय बताए।

कार्यक्रम का संचालन व संयोजन चित्रकला विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती मनीषा दोहरे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बी.एड. विभाग के शिक्षक श्री राज सक्सेना ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. केशव सिंह, डॉ. आनंद प्रताप, डॉ. अचिंत वर्मा, डॉ. रंजीत, डॉ. सत्यदेव शर्मा, डॉ. रवि शंकर सहित कई शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में सहभागिता कर फैशन डिजाइन की नई तकनीकों और आयामों को समझा।

SP_Singh AURGURU Editor