लक्ष्य-157, अभिषेक शर्मा ने तय कर दी भारत की जीत, 82 रन बनाकर हुए आउट
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज से टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। समाचार लिखे जाने तक भारत दो विकेट के नुकसान पर 139 रन पर खेल रहा था। उसे जीत के लिए 54 गेंदों में 18 रन बनाने थे।
नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने पहले भारत के सामने 157 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की घातक गेंदबाजी के बीच अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 64 रन बनाए, जिससे अफगानिस्तान की पारी 156/8 पर खत्म हुई।
अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं हैं। संजू सैमसन को बतौर ओपनर वापस बुलाया गया है, जिन्होंने अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत की। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, नीतीश रेड्डी और वरुण चक्रवर्ती भी प्लेइंग-11 में लौटे हैं। भारतीय गेंदबाज अफगानिस्तान को पहली पारी में कम स्कोर पर रोक दिया है।
दिलचस्प यह है कि अफगानिस्तान इस सीरीज की मेजबान है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान बनकर उतरी है। यह भारत में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का पहला असाइनमेंट है।
अभिषेक की शानदार पारी समाप्त हो गई। मोहम्मद नबी की गेंद पर वह कैच आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों में 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और इतने ही चौके जड़े। 139 के स्कोर पर गिरा भारत का दूसरा विकेट, अब जीत के लिए 54 गेंदों में 18 रन बनाने हैं।
अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहता है, जिसमें छोटी बॉउंड्री गेंदबाजों के लिए और मुश्किलें पैदा करती है। आज के मैच के लिए तैयार पिच पर अच्छा बाउंस देखने को मिला।
भारत ने इस ग्राउंड पर 5 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 जीते हैं और 2 बार हार झेलनी पड़ी है। अफगानिस्तान ने यहां 2 मैच खेले हैं। एक बार इंग्लैंड ने उन्हें हराया था, एक बार उन्होंने यूएई को शिकस्त दी थी।