मथुरा-हाथरस समेत चार जिलों की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर  

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती योजना के तहत हमीरपुर, मथुरा, हाथरस और सहारनपुर जिलों की मलिन बस्तियों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1035.43 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इस योजना के अंतर्गत कुल 49 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिससे इन जिलों के निवासियों को बेहतर सड़क, नाली और जल निकासी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Mar 12, 2025 - 22:17
Mar 12, 2025 - 22:17
 0
मथुरा-हाथरस समेत चार जिलों की मलिन बस्तियों की बदलेगी तस्वीर   

- योगी सरकार ने 1035 लाख रुपये से अधिक की 49 परियोजनाओं को दी मंजूरी

- हमीरपुर, मथुरा, हाथरस और सहारनपुर में सीसी सड़क और जल निकासी कार्य होंगे मजबूत

इसके माध्यम से नगर निकायों में सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग रोड और नाली निर्माण जैसे कार्य किए जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं के तहत नगर निगम मथुरा-वृंदावन, नगर पंचायत गोवर्धन, नगर पालिका परिषद राठ, नगर पंचायत सरला (हमीरपुर) और नगर पंचायत रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) सहित विभिन्न निकायों में सड़क और नाली निर्माण कार्य किए जाएंगे। यह पहल खासतौर पर उन क्षेत्रों में हो रही है, जहां अब तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव था।

मथुरा-वृंदावन में विभिन्न वार्डों में गुलाबनगर, बाकलपुर, ईदगाहपुरा और गोपालपुर जैसे क्षेत्रों में सड़कों और जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी तरह, हाथरस और हमीरपुर में भी मोहल्लों और वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़कों और सीसी सड़कों का निर्माण होगा।

नगर विकास विभाग ने निर्देश दिया है कि परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों और परियोजना अधिकारियों की होगी।

SP_Singh AURGURU Editor