नामनेर बाजार कमेटी में घमासान, “चुनाव नहीं, चयन हुआ”—दुकानदारों ने उठाए सवाल

आगरा। आगरा के नामनेर बाजार में बाजार कमेटी की हालिया बैठक को लेकर विवाद गहरा गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि बैठक कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा बुलाई गई, जिसमें पूरे बाजार से जुड़े केवल करीब 25 प्रतिशत दुकानदारों को ही शामिल किया गया। इसी बैठक में बिना तय नियमों और प्रक्रिया के एकतरफा ढंग से अध्यक्ष पद का चुनाव कर घोषणा कर दी गई, जिससे बाजार में असंतोष फैल गया है।

Jan 11, 2026 - 20:36
 0
नामनेर बाजार कमेटी में घमासान, “चुनाव नहीं, चयन हुआ”—दुकानदारों ने उठाए सवाल
दुबारा चुनाव की मांग के लिए व्यापारियों ने जारी किया हस्ताक्षर पत्र।

आगरा। आगरा के नामनेर बाजार में बाजार कमेटी की हालिया बैठक को लेकर विवाद गहरा गया है। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि बैठक कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा बुलाई गई, जिसमें पूरे बाजार से जुड़े केवल करीब 25 प्रतिशत दुकानदारों को ही शामिल किया गया। इसी बैठक में बिना तय नियमों और प्रक्रिया के एकतरफा ढंग से अध्यक्ष पद का चुनाव कर घोषणा कर दी गई, जिससे बाजार में असंतोष फैल गया है।

“न पारदर्शिता, न सहभागिता”—पूर्व अध्यक्ष का आरोप

कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह न तो पारदर्शी चुनाव था और न ही इसमें सभी सदस्यों की समान भागीदारी सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि नियमों को दरकिनार कर किए गए इस चयन से दुकानदारों का विश्वास टूट गया है और कमेटी की वैधता पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है।

दुकानदारों में बढ़ता अविश्वास

बाजार से जुड़े कई दुकानदारों का कहना है कि इस तरह के एकतरफा फैसले बाजार की एकता को कमजोर करते हैं। उनका आरोप है कि जब अधिकांश दुकानदारों को बुलाया ही नहीं गया, तो उसे बाजार कमेटी की बैठक या चुनाव कैसे माना जा सकता है।

नियमों के तहत चुनाव की मांग

दुकानदारों ने एक सुर में मांग की है कि भविष्य में बाजार कमेटी के सभी पदों के लिए नियमानुसार, पारदर्शी और सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने और मतदान का अधिकार मिलना चाहिए, ताकि कमेटी सही मायनों में बाजार का प्रतिनिधित्व कर सके।

दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई कमेटी ही बाजार के हितों, समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकती है। उन्होंने प्रशासन से भी इस पूरे मामले पर ध्यान देने और निष्पक्ष समाधान की मांग की है।