पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय आयोजन शुरू

आगरा। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर कालामहल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में आज से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गये।  

Nov 30, 2024 - 14:53
 0
पं. गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय आयोजन शुरू

-कालामहल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में श्री अंखड पाठ का आयोजन

 

-पं. बंटी महाराज के सानिध्य में होंगे सभी कार्यक्रम, समापन पर होगा भंडारा

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गिरधर गोपाल मंदिर में श्री अंखड पाठ के आयोजन के साथ हुई। सुबह 10 बजे हुए अंखड पाठ में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि श्री गिरधर गोपाल मंदिर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित गिरधर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुण्यतिथि के अवसर पर आज सुबह से शुरु हुए कार्यक्रम शाम तक चलेंगे। शाम को भगवान  झूलेलाल की आरती उतारी जाएगी।

कल यानि एक दिसंबर को मन्दिर पर सुबह से धार्मिक कार्यक्रम और सत्संग होगा। फिर शाम को आरती होगी।

दो दिसंबर को सुबह मन्दिर पर श्री अखंड पाठ साहब का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद पाठ साहब को मंदिर में विराजमान किया जाएगा और अंत में धर्मशाला पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम पं. बंटी महाराज के सानिध्य में होंगे।

कार्यकम में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी,  सूर्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, राज कोठारी, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, नंद लाल आयलानी, अमृत माखीजा, नरेश देवनानी, राजू खेमानी, विकास जेठवानी, राम चंद गुरनानी, पंडित गौरी शंकर, रोहित आयलानी, अशोक चावला, कपिल पंजवानी, जय किशन बुधरानी, हरीश मोटवानी, ईश्वर सेवकानी, सुरेश मंगवानी, हरेश पंजवानी आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor