बरसाना रोपवे की तीन ट्रॊलियां नीचे आ गिरीं, 18 श्रद्धालु बाल-बाल बचे
बरसाना। राधारानी रोप-वे की तीन ट्र1लियों में सवार 18 श्रद्धालुओं की जान आज दोपहर उस समय हलक में अटक गई जब ये ट्रॊली पावर कट होने पर गिरती हुई नीचे की ओर आने लगीं। गनीमत यह रही कि ये ट्रॊलियां स्टेशन पर आकर रुक गईं। बड़ा हादसा होने से टल गया। रोप-वे संचालन करने वाली कंपनी के मैनेजर ने इसका कारण पावर कट से ब्रेक न लग पाना बताया। इस दौरान ट्रॊलियों के शीशे भी टूट गए।
-पावर कट होने से ट्रॊलियों के ब्रेक नहीं लगे और तीनों नीचे के स्टेशन के फर्श से जा टकराईं
मंगलवार को बरसाना स्थित राधा रानी रोप-वे की तीन ट्रॊलियों में दोपहर को 2:30 बजे 18 श्रद्धालु सवार होकर राधारानी के दर्शनों को जा रहे थे। अचानक श्रद्धालुओं से भरी तीन ट्रॊलियां तेजी से नीचे गिरने लगीं। इससे तीनों ट्रॊलियों बैठे श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। तीनों ट्रॊली तेजी से नीचे बने स्टेशन के फर्श पर आकर टकराईं। गनीमत रही कि किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आयी।
रोप-वे संचालित करने वाली कम्पनी के मैनेजर संजय सिंह ने बताया कि रोप-वे पर ट्रॊलियों के चलने के दौरान अचानक पावर कट होने से ट्रॊलियों की ब्रेक नहीं लग पाने से तीन ट्रॊली नीचे को तरफ तेजी से गिरने लगी थीं, जिसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई। हालांकि ट्रॊलियों के शीशे टूट गए हैं।
थाना प्रभारी अरविंद नरवाल ने बताया जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, यात्री जा चुके थे।