तोता का ताल मां दुर्गा के पण्डाल में कन्या पूजन कर मनायी अष्टमी

आगरा। आज तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा सजे मां दुर्गा के पण्डाल में कन्या पूजन किया गया। प्रातः मां दुर्गा की ज्योत के साथ विधि विधान से पूजन हुआ। कन्या पूजन में भक्तों ने कन्यों के पैर पूजे और उन्हें प्रसाद व उपहार दिए।

Sep 30, 2025 - 21:59
 0
तोता का ताल मां दुर्गा के पण्डाल में कन्या पूजन कर मनायी अष्टमी
मातारानी के जयकारे लगाते श्रद्धालु।

आगरा। आज तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा सजे मां दुर्गा के पण्डाल में कन्या पूजन किया गया। प्रातः मां दुर्गा की ज्योत के साथ विधि विधान से पूजन हुआ। कन्या पूजन में भक्तों ने कन्यों के पैर पूजे और उन्हें प्रसाद व उपहार दिए। 

इस अवसर पर पण्डाल को मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों से भी सजाया गया। सुबह मंगला आरती के साथ ही प्रतिदिन पम्डाल में भक्ति भाव का गंगा में हर भक्त डुबकी लगा रहा है। 

कल नवमी के दिन भी दोपहर 12 बजे कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। संध्या काल में ढोलक मंजीरों संग भक्त मां दुर्गा की भेंट गाएंगे। एक अक्टूबर को पण्डाल में आकर्षक झांकियां सजायी जाएंगी। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।