18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 12 मार्च तक चलेंगी, समय सारिणी जारी
लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षाएँ 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। परिषद सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस बार परीक्षाएँ मात्र 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई जाएंगी।

परीक्षाएँ दो पालियों में होंगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगी। कक्षा 10 (हाईस्कूल) की परीक्षा हिंदी विषय से प्रारंभ होगी और अंतिम परीक्षा कृषि विषय की होगी। वहीं कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की शुरुआत सामान्य हिंदी विषय से और समापन कंप्यूटर विषय की परीक्षा से होगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष परिषद की परीक्षाओं में कुल 52 लाख 30 हजार 297 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट के 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परिषद ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर प्रवेश पत्र वितरित कर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं।
तैयारी का समय शुरू
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार अब छात्रों को विषयवार अध्ययन कार्यक्रम तय कर देना चाहिए। पहले पेपर के रूप में हिंदी होने के कारण विद्यार्थियों को भाषाई तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं, जिन विषयों की परीक्षा अंतिम चरण में है, उनका रिवीजन समय से पहले पूरा करना बेहतर रहेगा।