ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का इस्तीफा, लेबर पार्टी में नए नेतृत्व की दौड़ शुरू

लंदन। ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ रहे हैं। हालांकि, नए नेता के चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे, ताकि सत्ता का हस्तांतरण सुचारु और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

Jun 22, 2026 - 14:41
Jun 22, 2026 - 20:30
 0
ब्रिटेन की राजनीति में भूचाल: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का इस्तीफा, लेबर पार्टी में नए नेतृत्व की दौड़ शुरू

कीर स्टार्मर के इस्तीफे के पीछे पार्टी के भीतर लगातार बढ़ता असंतोष प्रमुख कारण माना जा रहा है। हाल के स्थानीय चुनावों और उपचुनावों में लेबर पार्टी के अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन के बाद उनके नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे। पार्टी के कई सांसद नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे थे और लगातार उन पर दबाव बढ़ता जा रहा था।

इसके अलावा आर्थिक नीतियों, आव्रजन नीति, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े फैसलों और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार द्वारा लिए गए यू-टर्न को लेकर भी स्टार्मर की आलोचना हो रही थी। इन परिस्थितियों के बीच उन्होंने कहा कि वह अपने संसदीय दल की भावना और संदेश को स्वीकार करते हुए पद छोड़ रहे हैं।

इस्तीफे की घोषणा करते हुए कीर स्टार्मर ने कहा कि वह अपने उत्तराधिकारी को पूरा सहयोग देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो। उन्होंने इस दौरान अपनी पत्नी और परिवार का भावुक होकर आभार भी व्यक्त किया तथा सार्वजनिक जीवन में मिले सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

स्टार्मर के इस्तीफे के बाद अब लेबर पार्टी नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करेगी। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी 9 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू करेगी और सितंबर में संसद का नया सत्र शुरू होने से पहले नए नेता के चुनाव का लक्ष्य रखा गया है।

लेबर पार्टी ने अभी तक कीर स्टार्मर के उत्तराधिकारी का चुनाव नहीं है। हालांकि इस पद के लिए दो नाम सबसे आगे चल रह रहे हैं। इनमें सबसे पहला नाम एंडी बर्नहैम है, जो  2017 से ग्रेट मैनचेस्टर के मेयर रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक विशेष चुनाव जीतकर संसद में अपनी जगह पक्की की है। अपने चुनावी अभियान में उन्होंने स्टार्मर के नेतृत्व को सीधे चुनौती दी थी। इसके अलावा पूर्व हेल्थ सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग भी इस रेस में शामिल हैं। उन्होंने पहले ही खुलकर स्टार्मर की कार्यशैली की  आलोचना की थी।

ब्रिटेन में पिछले 10 सालों के दौरान स्टार्मर समय से पहले पद छोड़ने वाले छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं। स्टार्मर से पहले कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस सिर्फ डेढ़ महीने से ही कम समय तक पीएम रहीं, वहीं ऋषि सुनक ने 20 महीनों तक इस पद को संभाला। उनसे पहले थेरेसा में देश की प्रधानमंत्री बनीं, जिन्हें ब्रेक्सिट के विवादों के कारण अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

SP_Singh AURGURU Editor