डांस करते समय स्टेज पर गिर गईं विद्या बालन

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का गाना ‘आमी जे तोमर’ का नया वर्जन रिलीज किया गया। मुंबई में हुए एक इवेंट में इस गाने को लॉन्च करते हुए विद्या बालन औऱ माधुरी दीक्षित ने इसी गाने पर लाइव परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस के दौरान विद्या का पांव साड़ी में फंसा और वो स्टेज पर गिर पड़ीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस मोमेंट को बड़ी ही खूबसूरती से हैंडल करते हुए डांस स्टेप में बदल दिया।

Oct 26, 2024 - 13:21
 0
डांस करते समय स्टेज पर गिर गईं विद्या बालन

मुंबई। यहां के रॉयल ओपेरा हाउस में रखे गए इस सॉन्ग लॉन्चिंग इवेंट में कार्तिक, विद्या और माधुरी समेत फिल्म के मेकर्स भी मौजूद थे। यहां विद्या और माधुरी ने गाने पर परफॉर्म करते हुए इसे लॉन्च किया। इसी परफॉर्मेंस के दौरान विद्या डांस करते हुए स्टेज पर गिरीं और जमीन का बैठ गईं।

हालांकि, उन्होंने तुरंत इस पल को संभाल लिया और किसी को महसूस नहीं होने दिया कि उनके साथ क्या हुआ है। परफॉर्मेंस के बाद विद्या ने कहा कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है।

विद्या ने बताया कि उनकी बहन ने उनसे कहा कि तुम कभी माधुरी जैसा बनना चाहती थीं और आज उनके साथ डांस कर रही हो, क्या यह बड़ी बात नहीं है? एक्ट्रेस आगे बोलीं कि आज भी देखिए मैं स्टेज पर गिर गई, लेकिन फिर उठकर मैंने परफॉर्म किया माधुरी जी के भरोसे।