सोनू निगम ने एक सीएम से क्यों कहा कि आप मत आया करो

जयपुर। कलाकार नाराज होकर भी अपनी बात कितने सहज तरीके से कह देता है, यह मशहूर सिंगर सोनू निगम के एक वीडियो को देखकर जाना जा सकता है। सोनू निगम ने अपनी नाराजगी का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल और अन्य वीआईपी के उनके कंसर्ट के बीच से उठकर चले जाने पर अपनी नाराजगी जताई है। 

Dec 10, 2024 - 15:58
 0
सोनू निगम ने एक सीएम से क्यों कहा कि आप मत आया करो

किसी कलाकार की परफार्मेंस के बीच से उठकर जाना नाकद्रदानी है, सरस्वती का अपमान है

सोनू निगम अपने वीडियो की शुरुआत नमस्ते के साथ करते हैं और बताते हैं कि अभी मैं एक कन्सर्ट से आ रहा हूं। जयपुर में राइजिंग राजस्थान में परफार्म कर आ रहा हूं। बहुत अच्छे लोग आए थे। बहुत सारा अच्छा था। प्रेस्टीजियस शो था। दुनिया के कोने-कोने से डेलीगेट्स आए थे राजस्थान की शान बढ़ाने के लिए। सीएम साहब थे, स्पोर्ट्स मिनिस्टर थे, दूसरे मिनिस्टर भी थे। काफी सारे दूसरे लोग भी थे। अंधेरे में सभी को देख भी नहीं पाया।

सोनू निगम आगे कहते हैं कि शो के बीच में मैंने देखा कि सीएम साहब और बाकी के जो लोग थे, वो सब उठकर चले गए। उनके जाते ही जितने भी डेलीगेट्स थे, वे भी चले गए। सो मेरा ये एक निवेदन है सारे पालिटिशियन से कि अगर आप ही अपने आर्टिस्ट की कद्र नहीं करेंगे तो बाहर के लोग क्या करेंगे। वो भी क्या सोचते होंगे। ऐसा तो मैंने कभी देखा नहीं कि अमेरिका में अगर कोई परफॊर्मेंस कर रहा है और वहां का प्रेसिडेंट बैठा तो ऐसे उठकर चला जाएगा वहां से, बोलकर जाएगा।

मेरा निवेदन है कि आपको उठकर जाना हो तो आप आया मत करो या शो शुरू होने से पहले ही चले जाया करो। किसी भी आर्टिस्ट की परफॊरमेंस में के बीच में उठकर जाना, ये बड़ी नाकद्रदानी है। ये सरस्वती का अपमान है। ये मैंने नोटिस नहीं किया, जब आप लोग गए तो बाद में मुझे सब लोगों के मैसेज आए कि ये नहीं करने चाहिए ऐसे शोज आप लोगों को।

सोनू ने अपने वीडियो संदेश से कहा कि आपको जाना ही हो तो परफारमेंस के पहले ही चले जाया करो। आप बैठिए ही मत। आप महान हो। आप बहुत बिजी हो। आप लोगों के पास बहुत काम होते हैं। आप लोग सारी सारी जिम्मेदारियां संभालते हैं। एक शो में बैठकर आपको टाइम बेस्ट नहीं करना चाहिए।

SP_Singh AURGURU Editor