आपके सितारेः रविवार, 03 अगस्त 2025 का राशिफल
03 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष
दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी, राजनीति की ओर कदम बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कुछ नए लोगों को शामिल किया जाएगा। वाणी की सौम्यता से मान-सम्मान प्राप्त होगा। अच्छी सोच से कई काम बनेंगे। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। कामों को लेकर लापरवाही से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ
किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। थोड़ा धैर्य रखकर काम करना बेहतर रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम न लिया जाए। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन संभव।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन
घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भावनात्मक मामले बेहतर रहेंगे। बुद्धि के प्रयोग से बड़ी मुश्किलें आसान होंगी। जीवन साथी से अनबन थी तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें। कामों को लेकर लापरवाही से बचना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6
कर्क
खर्चों को करने में सोच-विचार न करना धन की कमी का कारण बन सकता है। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजा जा सकता है। दूसरों की कही बातों पर तुरंत भरोसा न करें। कानूनी मामला लंबित है तो किसी अनुभवी से सलाह ली जाए।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
परिवार की समस्याएं दूर होंगी, सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। घूमने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात संभव, विवाह की बात पक्की हो सकती है। किसी बात पर माताजी नाराज हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में कहासुनी संभव।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
पैत्रक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। कुछ अनजान लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आलस्य के कारण कामों को टालने की प्रवृत्ति होगी। किसी काम के लिए जरूरी जानकारी जुटाई जा सकती है। विद्यार्थी विषयों में बदलाव कर सकते हैं। परिवार की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की जाए।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6
तुला
कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। खुशियां परिवार से साझा की जाएंगी। मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी संभव है। नौकरी में नया काम न मिलने से तनाव रह सकता है। उन्नति की राह प्रशस्त होगी। कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम | भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक
किसी काम को लेकर जल्दबाजी से बचना होगा। कोई नुकसान संभव है। जिम्मेदारियों में लापरवाही न की जाए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी गलती से सबक लेना जरूरी है। जीवन साथी का सहयोग भरपूर मिलेगा। कार्य में व्यस्तता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 9
धनु
प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त होगा। खर्चों के साथ बचत पर ध्यान रहेगा। सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी होगी, कुछ विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 3
मकर
करियर को लेकर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। बेवजह के कामों में पड़ने से नुकसान संभव। संतान से किए वादे को निभाना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की जाएगी। किसी प्रॉपर्टी के काम की शुरुआत हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ
मन मुताबिक लाभ से प्रसन्नता रहेगी। प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। वातावरण खुशनुमा रहेगा। जिस काम में हाथ डाला जाएगा, उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापार में उछाल देखने को मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 7
मीन
काम का बोझ अधिक रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना नुकसान दे सकता है। सोच-समझ से काम करना आवश्यक होगा। वाणी पर संयम न रखने से झगड़े खड़े हो सकते हैं। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना चाहिए। कुछ नए लोगों से मेलजोल संभव।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | -मोबाइलः 9893118788
-04 अगस्त 2025 का पंचांग
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: दशमी प्रात: 11:41 बजे तक तत्पश्चात एकादशी रहेगी।
चंद्र राशि: वृश्चिक राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र प्रात: 09:12 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।
योगः ब्रह्म प्रात: 07:05 बजे तक, तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:45 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:04 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत।
विशेष दिवस: मित्रता दिवस।
भद्राः अर्द्धरात्रि 12:31 बजे से कल अपराह्न 01:12 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: प्रात: 09:12 बजे से प्रारम्भ।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।