आपके सितारेः रविवार, 24 अगस्त 2025 का राशिफल
24 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 अगस्त, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- प्रभाव बढ़ेगा, महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो बातचीत से स्थिति को सामान्य बनाने में सफलता मिलेगी। घर परिवार में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। किसी वजह से यात्रा का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- भावनात्मक रूप से कमजोरी रहेगी, खर्च में वृद्धि होगी। सामाजिक मामले में दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। कोई बातों से अहंकारी समझकर गलत धारणा बना सकता है। लव लाइफ में वाणी पर संयम रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कोई चाहत जो काफी समय से अधूरी थी, पूरी हो सकती है। भाग्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें, पूर्व में लगी चोट से परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- दिन संयमित होकर बिताना उचित रहेगा। बड़े आर्थिक फैसले सोच समझकर लेना चाहिए। सेहत नरम गरम रहेगी। खानपान में संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए और खर्च पर नियंत्रण रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- नेतृत्व क्षमता आगे लेकर जाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में बेहतर टीम वर्क रहेगा। बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी। कुछ नया और रचनात्मक करने का अवसर मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- दिन खर्चीला रहेगा। सफलता आसानी से न मिलेगी, काम पर पूरा फोकस रखना होगा। महत्वपूर्ण काम दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ना चाहिए। नौकरीपेशा में दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- अंदर नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। किसी पुरानी समस्या का निदान निकलेगा। घर परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। किसी दोस्त से भी सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- जरिम, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- नई संपत्ति की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी मामले की उलझन सुलझाने में सफलता मिलेगी। नया काम शुरू करने में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। लव लाइफ में जोश और आनंद बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में नया मौका मिलेगा। किसी दीर्घकालिक योजना में धन लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- सेहत और खर्च दोनों को संतुलित रखने की आवश्यकता है। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को लाभदायक डील मिल सकती है। व्यापारिक मामलों में दिन का दूसरा भाग अनुकूल रहेगा। खानपान और किराना कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छी कमाई होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-25 अगस्त 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः भाद्रपद मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया मध्याह्न 12:24 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: प्रातः 08:28 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी अर्द्धरात्रि 03:49 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र।
योगः सिद्ध मध्याह्न 12:06 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:47 तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:55 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:46 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 से 09:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः वराह जयंती।
विशेष दिवसः कोई नहीं।
भद्राः नहीं है।
पंचकः नहीं हैं।
मूलः नहीं हैं।
दिशाशूलः पूर्व दिशा में।