आपके सितारेः रविवार, 31 अगस्त 2025 का राशिफल
31 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 सितंबर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कोई खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति का फायदा मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। सामाजिक मुद्दों पर पूरा जोर रहेगा और समाज में प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के भी योग बनेगे। विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- भाई-बहनों से पूरा सुख मिलेगा। एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। काम कारोबार को विस्तार भी दिया जा सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। धर्म कर्म के काम मे मन लगेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का पूरा लाभ मिलेगा। करीबी लोगों का विश्वास बढेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। जरूरी है कि भावनाओं पर काबू रखा जाए। बिजनेस में लाभ मिलेगा लेकिन इधर उधर की बातों से दूर रहना चाहिए। वाणी की सौम्यता सम्मान दिलाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- पढ़ाई के प्रति सचेत और सजग रहेंगे ऐसे में परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। काम की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन सफलतादायक रह सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, अन्यथा कोई गलत डील कर सकता है। सलाह है कि काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- निर्णय क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बनी रहेगी। कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। कमाई में वृद्धि होगी। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। घर परिवार की ओर से लाभ का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। जिन विषयों में प्रयास होगा उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह का फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में चल रही समस्या से राहत मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाने का मौका मिलेगा। परिवार में प्रभाव और सम्मान बढेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- सेहत के मामले मे ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, अचानक धन लाभ भी हो सकता है। कानूनी मामलों में जोखिम लेने से बचें और कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु :- अनचाहे खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। सगे संबंधियों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ मे आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताया जा सकता है। कोई निर्णय लाभ का अच्छा मौका दिला सकता है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 7
मकर :- भाग्य का लाभ मिलेगा और कमाई के कुछ नए स्रोत भी मिलेंगे। बुद्धि और चतुराई से विरोधियो को मात देने में सफल रहेंगे। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम दोस्तों के सहयोग से पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- दिन मेहनत और कार्यकुशलता से लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता और तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा। कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई घरेलू काम पूरा होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- भौतिक सुख साधन मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। बड़ों और अनुभवी लोगों की सलाह मानकर लाभ प्राप्त होगा। परिवार में प्रभाव और सम्मान बढेगा। किसी से वाद-विवाद में उलझने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-01 सितम्बर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: भाद्रपद मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी अर्द्धरात्रि 02:43 बजे तक तत्पश्चात दशमी रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 07:55 बजे तक वृश्चिक तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र शाम 07:55 बजे तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ शाम 04:32 बजे तक तत्पश्चात प्रीति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:47 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 05:58 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:39 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: ज्येष्ठ गौरी पूजा।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: चल रहे है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।