आपके सितारेः मंगलवार, 17 फरवरी 2026 का राशिफल
Horoscope February 17, 2026, Daily Zodiac Forecast, Panchang February 18, 2026, Astrologer Brij Mohan Dixit, Your Stars Prediction,
मेष
दिन आत्मविश्वास और सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें धैर्य और सूझबूझ से निभाया जाएगा। व्यापार में पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। पिता का साथ प्राप्त होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ
नौकरीपेशा लोगों को कार्यों में सराहना मिल सकती है। व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में सहभागिता रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन
दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। रचनात्मकता और बुद्धिमत्ता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क
जीवन आनंददायक रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा और जीवन सुखद रहेगा। हर क्षेत्र में सकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचाव आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह
गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है, लेकिन शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे, फिर भी विजय प्राप्त होगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। मित्रों से शांत मन से लिए गए निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। किसी पुराने मित्र से संपर्क प्रसन्नता देगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचाव जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में तकरार से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला
गृह-कलह के संकेत हैं, घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक
परिश्रम का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे कुशलता से निभाया जाएगा। व्यापार में विस्तार और प्रगति के योग हैं। पराक्रम बना रहेगा। किए गए प्रयास विशेष रूप से व्यापार में सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु
वाणी में ओज और तेज बना रहेगा। धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान के साथ समीपता बढ़ेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। शिक्षा और यात्रा से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से किसी भी विषय पर वाद-विवाद से बचें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर
जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कल्पनाशक्ति का सही उपयोग लाभ देगा। ओज और तेज बना रहेगा। आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुंभ
चिंता बढ़ाने वाले विचार मन को परेशान कर सकते हैं। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन उधार लेने से बचें। नई नौकरी के लिए आवेदन करने के योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन
किसी प्रिय व्यक्ति की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थकान महसूस हो सकती है, इसलिए विश्राम आवश्यक है। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक शुभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
-18 फरवरी 2026 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतःः 2082
शक संवतःः 1947
माह/पक्षः माघ - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल।
तिथिः प्रतिपदा शाम 04:57 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया रहेगी।
चंद्र राशिः कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09:16 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः शिव अर्द्धरात्रि 10:45 बजे तक, उपरांत सिद्ध योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:52 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:12 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहारः पंचक, चंद्र दर्शन।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः चल रहे हैं।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूलः उत्तर दिशा में।