आपके सितारेः 17 मार्च 2025 का राशिफल
17 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 मार्च 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आज का दिन रुके हुए काम को पूरा करने का रहेगा। वैसे आज आपके कुछ महत्वपूर्ण काम बन जाने से आपको खुशी मिलेगी। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको धन भी खर्च करना होगा। सुख साधनों की प्राप्ति होगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-5
वृषभ:- आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना अच्छा रहेगा। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपके मन में खुशियां रहेंगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-2
मिथुन:- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान भी रखना होगा। आज शाम के समय आप परिवार के साथ आनंददायक समय बिताएंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-4
कर्क:- दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिताएंगे। वाणी व्यवहार से आपको आज फायदा मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अनुकूल रहेगा, आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1
सिंह:- आप अपने व्यवसाय की कई समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपको परिवार और विशेषकर पिता से सहयोग और लाभ मिलेगा। आज आपको लम्बे समय से रुका हुआ पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-8
कन्या:- आपको आज कोई सफलता मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। परिवार हो या कार्यक्षेत्र, आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिससे आपका मान सम्मान बढेगा। किसी की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
तुला:- आपको वाहन चलाते समय सजग रहना होगा। अगर आपका अपने भाई के साथ कोई विवाद चल रहा था तो आज वह भी खत्म हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों का प्रभाव और सम्मान बढेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-4
वृश्चिक:- परिवार में आज किसी मित्र या नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने काम में सतर्क रहना होगा, इससे आपके लिए लाभ की स्थिति बनेगी। आपको आज पूर्व में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-5
धनु:- जमीन, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल से आपको खुशी मिलेगी। आज शाम के समय आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-6
मकर:- आपको महिला सहकर्मियों और परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से भी आपको आज खुशी और प्रसन्नता मिलेगी। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। पिता और बड़े भाई से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-1
मीन:- आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए मौके मिलेंगे। आप अपने परिवार के किसी सदस्य की चाहतों को पूरा करने पर धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो जाने से आपको खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
18 मार्च 2025 का पंचांग
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: चतुर्थी रात्रि 10:09 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र शाम 05:52 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात योग शाम 04:44 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: विडाल योग।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 6:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:29 बजे।
राहुकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।