आपके सितारेः शुक्रवार, 30 मई 2025 का राशिफल

30 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 मई, 2025 का पंचांग भी।

May 29, 2025 - 23:09
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 30 मई 2025 का राशिफल

मेष:
शत्रुओं और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। बढ़ते खर्च पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और खानपान संयमित रखें। अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ:
नौकरी में अनुकूलता रहेगी और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। संपत्ति का लेन-देन करते समय चल-अचल पहलुओं की जांच करें, वरना परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन:
नौकरी के साथ-साथ कोई पार्ट टाइम काम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। कमाई का अन्य स्रोत मिलेगा। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। सरकारी नौकरी वालों को अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मियों से तालमेल का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा | भाग्यशाली अंक: 3

कर्क:
काम पर फोकस बनाए रखना जरूरी है। आईटी और बैंकिंग सेक्टर के लोगों को करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के परिणाम से प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान की ओर से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा | भाग्यशाली अंक: 2

सिंह:
सुख-साधनों में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। सामाजिक व राजनीतिक दायरा बढ़ेगा। व्यापारियों को अवसरों का लाभ उठाना होगा, इसके लिए मौके पर नजर रखनी होगी। विदेश में रह रहे परिवार के सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी | भाग्यशाली अंक: 9

कन्या:
दोस्तों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। वाहन चलाते समय सजगता रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ | भाग्यशाली अंक: 8

तुला:
कार्यस्थल पर किसी सहयोगी के व्यवहार से क्रोध आ सकता है। कारोबार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। काम की नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन का समय बीतेगा। खानपान में संयम बरतना होगा।
भाग्यशाली रंग: सफेद | भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक:
संयम और समझदारी से काम लें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। खराब सेहत को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: बैगनी | भाग्यशाली अंक: 6

धनु:
नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, छोटी पार्टी का आयोजन संभव है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नया वाहन खरीदने की योजना के लिए दिन शुभ है।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | भाग्यशाली अंक: 9

मकर:
नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को सकारात्मक खबर मिलेगी। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है। बैंकिंग सेक्टर के लोग बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: मटमेला | भाग्यशाली अंक: 8

कुम्भ:
चल रही किसी योजना के रुकने से मानसिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। निर्णय क्षमता का लाभ मिलेगा, अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी | भाग्यशाली अंक: 1

मीन:
कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, प्रभाव व सम्मान में वृद्धि होगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में नई लाभकारी योजनाएं शुरू की जा सकती हैं। यात्रा की योजना भी बन सकती है।
भाग्यशाली रंग: बादामी | भाग्यशाली अंक: 2

-----------------------------------------------------------------------

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788

 

-31 मई 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी रात्रि 08:15 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र रात्रि 09:07 बजे तक, तत्पश्चात अश्लेषा नक्षत्र रहेगा।

योगः वृद्धि प्रात: 10:44 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:06 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: रात्रि 09:07 बजे से प्रारम्भ।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor