आपके सितारेः मंगलवार, 22 जुलाई 2025 का राशिफल

22 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 21, 2025 - 22:58
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 22 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :-
घर में किसी अतिथि का आगमन संभव। कानूनी मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता। किसी काम में अनदेखी नुकसानदेह हो सकती है। संतान की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :-
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल प्राप्त होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलवाएगी। करियर में अच्छा उछाल संभव है। लेन-देन से संबंधित मामलों में लापरवाही से बचना होगा। निर्णय लेने की क्षमता सशक्त रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :-
पारिवारिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक। कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ कर बड़प्पन दिखाना हितकारी रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। किसी नए कार्य की शुरुआत की प्रेरणा मिल सकती है। विरोधियों की बातों से सावधान रहना होगा। समय का सदुपयोग करना श्रेयस्कर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :-
व्यापार में समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। धन में वृद्धि से प्रसन्नता का अनुभव होगा। दूरस्थ परिजन से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। गरीबों की सेवा हेतु धन खर्च का विचार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :-
शासन-प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने हेतु नई योजना बनानी होगी। पार्टनरशिप से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनकी पहचान करना आवश्यक है। राजनीति में कार्यरत लोगों को कार्यों से नई पहचान प्राप्त होगी, परिश्रम बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :-
आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। शासन सत्ता का लाभ प्राप्त होगा। घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :-
शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही उचित नहीं। वाहन चलाते समय सतर्कता आवश्यक। उधार देने से परहेज करना हितकारी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करना आवश्यक रहेगा। जीवनसाथी से वाद-विवाद से बचना उचित होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :-
बिजनेस में पार्टनरशिप बहुत सोच-समझकर करनी चाहिए। माताजी से पारिवारिक समस्याओं पर वार्ता संभव। किया गया कोई वादा समय पर पूरा करना उचित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में मनपसंद कार्य मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :-
जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। पूर्व से लंबित लेनदेन समाप्त होने की संभावना। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना आवश्यक। पारिवारिक मामलों का समाधान घर पर ही करना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :-
मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति की आवश्यकता रहेगी। मित्रों के साथ विश्वास दृढ़ रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी कोई बाधा दूर होने के संकेत। माताजी की सेहत को लेकर सतर्कता बनाए रखना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :-
वाद-विवाद से दूरी रखना लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में झूठे आरोप की आशंका संभव। कुछ नया सीखने पर विशेष ध्यान केंद्रित होगा। किसी भी विषय पर सोच-समझकर बोलना आवश्यक रहेगा। संतान के करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :-
बेवजह क्रोध करने से समस्याएं बढ़ सकती हैं। बड़ों के प्रति सम्मान बना रहेगा। वाहन संबंधी सतर्कता आवश्यक है। मनोकामना पूर्ति के संकेत मिल सकते हैं। कार्यों में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आवश्यक रहेगा। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना हितकारी होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-23 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्दशी अर्द्धरात्रि 02:28 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र शाम 05:54 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः व्याघात मध्याह्न 12:34 बजे तक, तत्पश्चात हर्षण योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:39 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: श्रावण शिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः प्रात: 04:39 बजे से अपराह्न 03:31 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor