आपके सितारेः शनिवार, 28 जून 2025 का राशिफल

28 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 27, 2025 - 22:55
 0
आपके सितारेः शनिवार, 28 जून 2025 का राशिफल

मेष :- परिश्रम के बाद सफलता मिलने की खुशी भी मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। कोई नई जिम्मेदारी भी मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी और तारीफ भी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ रही हैं तो उसे दूर करने में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ :- आमदनी में बढ़ोतरी होने से प्रसन्नता होगी और चाहत पूरी हो सकेगी। बिजनेस करने वाले लोग साहसिक निर्णय लेकर लाभ कमा सकते हैं। दांपत्य जीवन में प्रेम की भावना बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यात्रा करते समय सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक - 11

मिथुन :- व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरी में अधिकारी की सलाह का पालन करना हितकारी रहेगा। समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक - 3

कर्क :- खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं तो सतर्कता रखनी होगी। नौकरी के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, अधिकारी की मदद से लाभ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर चिंता रह सकती है। वैवाहिक जीवन में राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 9

सिंह :- पारिवारिक रिश्तों में चल रही अनबन बातचीत से सुलझ सकेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मान-सम्मान में वृद्धि से प्रसन्नता होगी, लेकिन दिन मेहनत भरा रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक - 1

कन्या :- आय के एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलेगा, लेकिन एक साथ कई कार्य हाथ में लेने से मानसिक उलझन रहेगी। विरोधियों से सावधानी आवश्यक है। घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 3

तुला :- रचनात्मक क्षमता का लाभ मिलेगा। व्यवहार और वाणी की कुशलता से लाभ होगा। पार्टनर की कोई बात मन को छू सकती है। आपसी प्रेम बढ़ेगा। बहन से रिश्तों में सुधार हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 2

वृश्चिक :- रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। किसी मित्र या परिचित की मदद से अवसर मिल सकता है। परिवार की जरूरतों पर ध्यान रहेगा, सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक - 1

धनु :- किसी सामाजिक या धार्मिक कार्य में भागीदारी मिलेगी। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। मन की भावनाएं परिजनों से साझा करने से मानसिक बोझ कम होगा। दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक - 9

मकर :- घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। रुके हुए कार्य समय पर पूरे करने होंगे। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुसार कार्य मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। बिजनेस में आमदनी बढ़ेगी। बैंकिंग से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक - 3

कुम्भ :- खर्चों में वृद्धि से चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उलझन बनी रहेगी। अचानक नया कार्यभार आ सकता है। किसी पूर्व गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। बाहरी खानपान से परहेज करें, सेहत में नरमी रहेगी। दांपत्य जीवन में मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक - 1

मीन :- कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सकारात्मक रहना लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से पूरा समर्थन मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। शाम सुखद बीतेगी। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक - 2

Top of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788

-29 जून 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी प्रात: 09:14 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 06:34 बजे तक, कर्क तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आश्लेषा नक्षत्र प्रात: 06:34 बजे तक, तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र शाम 05:59 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवियोग।

सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।

सूर्यास्तः सायं 97:16 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः आज प्रात: 09:14 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: चल रहे है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor