आपके सितारेः मंगलवार, 04 नवंबर 2025 का राशिफल

04 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 3, 2025 - 23:25
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 04 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष :- आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। शाम को मेहमानों के आगमन से खर्च होगा लेकिन चहल-पहल बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संभव है, जिसमें सभी सदस्य उत्साह से भाग लेंगे। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। किसी आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। कला और साहित्य में रुचि बनी रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्य की अनुकूलता से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैगनी भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- दिन बुद्धि और संयम से लाभ देने वाला रहेगा। शाम को किसी मित्र या संबंधी से मुलाकात का योग है। मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत होगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन व्यय होगा, किंतु आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक रहेगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की संभावना है। व्यर्थ के खर्च से बचना होगा। अपनी उपलब्धियों का प्रचार हर किसी से न करें, अन्यथा कठिनाई हो सकती है। कुछ लोग लाभ उठाने का प्रयास करेंगे, सतर्क रहें।

भाग्यशाली रंग- भूरा भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन संभव हैं। परिवार में कुछ अशांति रह सकती है, अतः धैर्य रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सम्मान प्राप्त होगा। बिजली के उपकरणों के प्रयोग में सतर्कता रखें। जोखिम भरे कार्यों से बचना आवश्यक है। धन निवेश में सतर्क रहें, धन फँस सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- कार्यक्षेत्र में सफलता का शिखर प्राप्त होगा। रियल एस्टेट कारोबार में लाभदायक अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग या सेल्स क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। नए अनुबंध बनने की संभावना है। नई योजना पर कार्य आरंभ करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान संभव है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में परिश्रम का अनुकूल परिणाम मिलेगा। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ तनाव संभव है, किंतु धैर्य रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- नौकरी में उन्नतिदायक अवसर प्राप्त होंगे। किसी मनोरंजक शुभ कार्य में सहभागिता का अवसर मिलेगा। परिवार में विवाद संभव है, अतः वाणी में सौम्यता रखें। व्यापार में लाभ की संभावना है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में नए संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- धूमल भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- आर्थिक लेन-देन में सतर्कता आवश्यक है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यकुशलता से सम्मान और सफलता प्राप्त होगी। शाम को किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के लिए उपहार खरीद सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- विरोधियों से सावधानी आवश्यक है, वे हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे। विदेश व्यापार करने वालों को लाभदायक डील मिल सकती है। शुभ समाचार प्राप्त होगा। रात्रि में किसी मांगलिक समारोह में सहभागिता संभव है। वैवाहिक जीवन में संयम आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- नारंगी भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-05 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।

तिथि: पूर्णिमा शाम 06:48 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा का आरम्भ।

चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अश्विनी नक्षत्र प्रातः 09:40 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि पूर्वाह्न 11:28 बजे तक, उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 06:31 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:33 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: देव दिवाली, भीष्म पंचक समाप्त, पुष्कर स्नान, कार्तिक अष्टाह्नीका विधान पूर्ण, कार्तिक रथयात्रा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, कार्तिक पूर्णिमा, उत्तम मन्वादि।

विशेष दिवस: गुरु नानक जयंती।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: प्रातः 09:40 बजे पर समाप्त।

भद्राः प्रातः 08:44 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor