आपके सितारेः रविवार, 30 नवंबर 2025 का राशिफल
30 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 दिसम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष
काम की अधिकता रहने से दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। घरेलू मोर्चे के साथ ही साथ बाहरी कार्यों पर भी ध्यान बनाकर रखना होगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलता दिख रहा है। कारोबार और व्यापार में आर्थिक लाभ का योग बन रहा है। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा। रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना है। मान–सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ
नौकरी और कारोबार में लाभ के योग प्रबल हैं। कोई महत्वाकांक्षा या चाहत पूरी होने के संकेत हैं। सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। अचानक आर्थिक लाभ संभावित है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने की योजना बन सकती है। पिता से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन
पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा, किन्तु विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से लाभ और सुख मिलने की संभावना है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ यात्रा का योग बनता दिख रहा है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क
रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। धर्म और ज्योतिष विषय में विशेष रुचि बनी रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने से लाभ होगा। घर के कई लंबित कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह
जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में भाग्य का साथ मिलेगा। कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होने की संभावना है। नौकरी में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक लाभ संभावित है। कारोबार में कमाई बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों से विवाद में उलझने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
घर में सुख–साधनों का आगमन होगा। बिजनेस में लाभ की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। अंदर नई ऊर्जा और उत्साह का अनुभव होगा। पति–पत्नी संबंध मधुर रहेंगे। संतान की ओर से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला
स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। स्वास्थ्य नरमी के कारण कुछ कार्य टाले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। दिन के दूसरे भाग में वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वाहन और यात्रा पर खर्च का योग है।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक
संयम और सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा, यद्यपि रोमांटिक व्यवहार जीवनसाथी को आश्चर्यचकित कर सकता है। प्रसन्नता देने वाली किसी खबर की प्राप्ति संभव है। रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में कार्य सुचारू रूप से पूर्ण होंगे।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु
रुचि धर्म और अध्यात्म में बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सगे–संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान–सम्मान में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक मामलों में लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकता है। किसी कारण से यात्रा का संयोग बन सकता है। मित्र या पड़ोसी से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर
कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सोचा हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ संभावित है। किसी को कर्ज या उधार देने से पहले विचार अवश्य करना चाहिए, अन्यथा धन फंसने की आशंका है। वैवाहिक संबंधों में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ
जोखिम से जुड़े कार्यों से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। किसी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी संबंधी के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। कारोबार में कमाई बढ़ेगी। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन
नौकरी में कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। सगे–संबंधियों से सहयोग मिल सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले सभी पक्षों की जांच आवश्यक है। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव भी समाप्त होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
Top of Form
-01 दिसंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947।
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: एकादशी शाम 07:01 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: रात्रि 11:18 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र अर्द्धरात्रि 11:18 बजे तक, तत्पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात अर्द्धरात्रि 12:59 बजे तक, उपरांत वरियान योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:45 बजे से मध्याह्न 12:28 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:50 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:25 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: गुरुवायुर एकादशी, मोक्षदा एकादशी व्रत, गीता जयंती।
विशेष दिवस: विश्व एड्स दिवस।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः प्रातः 08:20 बजे से शाम 07:01 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Bottom of Form