आपके सितारेः रविवार, 19 सितम्बर 2026 का राशिफल और रविवार, 20 सितम्बर 2026 का पंचांग

19 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Sep 19, 2026 - 00:32
 0
आपके सितारेः रविवार, 19 सितम्बर 2026 का राशिफल और रविवार, 20  सितम्बर 2026 का पंचांग

राशिफल शुक्रवार 19 सितंबर 2026 

मेष :-  मेष राशि के जातकों की आज पारिवारिक गतिविधियों में विशेष रुचि बढ़ेगी. अपनों से चर्चा और संवाद के दौरान आप अपने व्यवहार में पूरी विनम्रता रखेंगे. करियर और कारोबार के मामलों में सहजता से आगे बढ़ेंगे. विविध प्रयासों में किसी भी तरह की अनियंत्रित तेजी व उतावली से बचना आपके लिए हितकर होगा. आज परिस्थितियां पूरी तरह मिलीजुली रहेंगी.प्रशासन से जुड़े मामलों में अच्छा सुधार होगा.

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :-  वृष राशि वाले जातक आज अपने आर्थिक एवं वाणिज्यिक लक्ष्यों पर अपना फोकस तेजी से बढ़ाएं. अपने कार्यविस्तार के प्रयासों को लगातार बढ़ाए रखेंगे. कार्यस्थल पर साहस और पराक्रम के प्रदर्शन में सबसे आगे रहेंगे. अपने करीबियों के प्रति हमेशा सहयोगी नजरिया रखेंगे. किसी भी महत्वपूर्ण भेंटवार्ता में खुद आगे बढ़कर पहल करेंगे.आप अपने आपसी रिश्तों में काफी संवेदनशील रहेंगे. 

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- मिथुन राशि के जातक आज अपने परंपरागत कार्यों और पुरानी योजनाओं को तेजी से बढ़ावा देंगे. आपके धनधान्य में वृद्धि पर विशेष बल बना रहेगा. बाजार या कार्यक्षेत्र से कुछ आकर्षक प्रस्ताव आज आप प्राप्त कर सकते है. परिवार के लोगों के साथ आपका समय बेहद सुखद बीतेगा. अपने लाभ और प्रभाव को पहले से बेहतर बनाए रखेंगे.आपका सामाजिक व्यवहार काफी प्रभावशाली रहेगा.

भाग्यशाली रंग- हरा 
भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- कर्क राशि के जातक आज अपनी जरूरी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगे. आप समाज और कार्यक्षेत्र में औरों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने में सफल रहेगे. इस समय आप सबका अच्छा समर्थन प्राप्त करेंगे. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी साख तेजी से बढ़ेगी. आपके लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा. विभिन्न आर्थिक मामलों में बिना किसी संकोच के निसंकोच आगे बढ़ेंगे.

भाग्यशाली रंग- भूरा 
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कारोबार के क्षेत्र में विस्तार करने पर आपका फोकस विशेष रूप से रह सकता है. कार्यस्थल पर पेशेवरों से आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा. सबकी सलाह का दिल से सम्मान रखें. किसी भी परिस्थिति में अपने आर्थिक बजट को अनदेखा न करें.
कार्य व्यापार में अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा सामंजस्य रखें. अपने आपसी रिश्तों में हमेशा बड़प्पन बनाए रखें.खर्च पर अंकुश बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग- नारंगी 
भाग्यशाली अंक- 9

 कन्या :-  कन्या राशि के जातकों की कारोबारी लाभ को बढ़ाने की कोशिशें आज पूरी तरह बल पाएगी. आप अपनी पेशवर सफलता से काफी उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा. जीवन के महत्वपूर्ण और खुशनुमा क्षणों को अपनों के साथ साझा करेंगे. आपके आसपास के वातावरण की अनुकूलता तेजी से बढ़ेगी.विविध स्त्रोतों से आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी होगी.

भाग्यशाली रंग- गेरुआ 
भाग्यशाली अंक- 8

तुला :-  तुला राशि वाले जातकों के लिए आज महत्वपूर्ण कार्यों की सुंदर रूपरेखा बनेगी. आप विविध विषयों में पूरी तरह प्रभावी बने रहेंगे. अपने सहयोगियों से संपर्क और संवाद को और बढ़ाएंगे. सरकारी मामलों को सुगमता से आगे बढ़ाएंगे. घर-परिवार में सुख और आनंद का सकारात्मक वातावरण रहेगा. अपने व्यावसायिक प्रदर्शन में काफी प्रभावी रहेंगे.
करीबियों से आपका आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. 


भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- घर में मांगलिक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. सब से पूरी तरह मिलकर रहेंगे, जिससे आसपास का वातावरण काफी सुखद बना रहेगा. भाग्य के सहयोग से आपके परिणाम अच्छे से संवरेंगे. अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को संवारने का प्रयास करेंगे. पूरी आस्था और विश्वास के साथ अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न मामले आपके पक्ष में रहेंगे. घर के बड़ों का पूरा समर्थन पाएंगे. उच्च शि़क्षा के क्षेत्र में छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

भाग्यशाली रंग- बैगनी 
भाग्यशाली अंक-6

धनु :- जीवन के विविध मामलों में सहजता से आगे बढ़ते रहें. पूरे धैर्य के साथ अपने जरूरी कार्य साधेंगे. अपनी नीति और धर्म का पालन हर हाल में बनाए रखेंगे. अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहेंगे. धन के लेनदेन में अनुशासन पर विशेष जोर रखें. अपने कामकाज में पूरी जवाबदेही बनाए रखें और जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं. व्यवस्था के अनुरूप ही अपनी कार्य गति बनाए रखें. वाणी पर नियंत्रण जरुरी है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- उद्योग और व्यापार के मामले पूरी तरह आपके पक्ष में बनेंगे. उचित अवसर आने पर ही सही कदम उठाएंगे. अपने नेतृत्व कौशल पर विशेष बल देंगे. परिवार में शुभता का संचार रहेगा, जिससे कार्यव्यवस्था बेहतर बनी रहेगी.आपका लाभ एवं प्रभाव लगातार बढ़त पर रहेगा. बिजनेस की साझीदारी में अच्छी मजबूती आएगी. सहयोग के मिलने वाले मौकों को अच्छे से भुनाएंगे. दाम्पत्य जीवन में सुख और साहचर्य बना रहेगा.

भाग्यशाली रंग- मटमेला 
भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :-  कुंभ राशि के जातकों को अपने कामकाज में जिम्मेदारीपूर्ण प्रयासों को मजबूती से बनाए रखना चाहिए. आपके लिए आज विविध परिणाम पूरी तरह सामान्य बने रहेंगे. अपने लक्ष्यों को पूरा करने का सुंदर भाव मन में बनाए रहेंगे. कम महत्व की व्यर्थ चर्चाओं को पूरी तरह अनदेखा करें.आर्थिक लेनदेन के मामलों पर आपका पूरा फोकस होगा. बैंक लोन से जुड़े आपके जरूरी कार्य आसानी से बनेंगे.

भाग्यशाली रंग- सिलेटी 

भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- मीन राशि के जातक आज अपने स्वजनों संग बहुत अच्छा वक्त बिताएंगे. आपके मित्र संबंध पहले से और अधिक मधुर बने रहेंगे. आपके व्यक्तिगत प्रयासों में अच्छी तेजी आएगी. अपनी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को हमेशा बखूबी निभाएंगे. अपने व्यवहार में बड़प्पन बनाए रखेंगे. नवीन गतिविधियों में अच्छा उत्साह दिखाएंगे.अपने करीबियों से संपर्क लगातार बढ़ाकर रखेंगे. अपने कार्य व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. 

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक- 2

 प्रेषक 
 दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित 
 9893118788

20 सितंबर 2026 का पंचांगः 

 वारः रविवार 
 विक्रम संवतः 2083

शक संवतः1948 

माह - भाद्रपद 
पक्ष - शुक्ल 

तिथि:  नवमी शाम 05:51 बजे तक उपरांत दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वषाढ़ा नक्षत्र कल प्रात: 04:34 बजे तक उपरांत उत्तराषाढ़ा रहेगा।

योगः सौभाग्य अपराह्न 03:23 बजे तक उपरांत शोभन योग रहेगा। 

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:47 बजे से मध्याह्न 12:36 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: रवियोग, सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः  प्रातः 06:06 बजे

सूर्यास्तः  सायं 6:18 बजे

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।   

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में