आपके सितारेः रविवार, 27 सितम्बर 2026 का राशिफल और शनिवार, 28 सितम्बर 2026 का पंचांग
27 सितम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 सितम्बर, 2026 का पंचांग भी।ॆ
मेष :- दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से मन खुश रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के सम्पर्क में बने रहेंगे. विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा.
भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- व्यवहार और वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकेंगे. उनकी तरफ से लाभ प्राप्त कर सकेंगे. सौम्यवाणी के कारण नए सम्बंध स्थापित कर सकेंगे. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुचि दिखाएंगे. पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए भी समय अच्छा है. बाहर का भोजन ना करें. इससे पेट संबंधी कोई रोग हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे. किसी के साथ भी वाद-विवाद ना करें. संवेदनशील रहेंगे. माता एवं पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. यात्रा के योग रहेंगे. किसी पानी वाली जगहों से दूरी बनाए रखें. मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है. इस कारण कार्यस्थल पर थोड़ी दिक्कत आ सकती है.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- दिन नए काम की शुरुआत या सफलता के लिए अच्छा रहेगा. मित्रों और स्वजनों से मिलकर खुशी का अनुभव करेंगे. किसी यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध और मजबूत होगा. प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से आनंद मिलेगा. वित्तीय लाभ होगा और समाज में आदर मिलेगा. किसी के साथ पार्टनरशिप नहीं करें.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- मधुरवाणी से किसी काम को आसानी से सफल बना पाएंगे. परिवार के लोगों के साथ आनंद में समय गुजारेंगे. दोपहर के बाद भी किसी काम में बिना सोचे समझे निर्णय ना लें. अपनों से लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी. विरोधियों का सामना कर सकेंगे. व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- विचार अधिक समृद्ध होंगे. व्यापार में सफल होंगे. अच्छा लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रियजनों और मित्रों से मिलकर आनंद का अनुभव होगा. उनकी तरफ से उपहार प्राप्त कर सकेंगे. वैवाहिक जीवन अधिक मजबूत बनेगा. किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. असंयमित विचार परेशानी में डाल सकते हैं. दुर्घटना होने का भय लगा रहेगा. खर्च अधिक रहेगा. व्यापार में ज्यादा गुस्से से उग्र विवाद हो सकता है. पार्टनरशिप के कामकाज में सावधानी बरतें. कोर्ट-कचहरी के काम ध्यान से करें. परिजनों से विवाद के योग हैं. आध्यात्मिकता से मन को शांति मिल सकती है.
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से प्रत्येक काम पूरे होंगे. व्यवसाय में प्रतिभा की प्रशंसा होगी. जॉब में अधिकारी काम से खुश होंगे. इससे पदोन्नति मिल सकती है. पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे. उनसे लाभ भी होगा. दोपहर के बाद मन किसी उलझन में रह सकता है. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- दिन शुभ है. परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों की सहायता करने के लिए उत्सुक रहेंगे. व्यापार में कोई बड़ा काम कर पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी मीटिंग में शामिल होने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. अधिकारी खुश रहेंगे. पदोन्नति की भी संभावना है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- स्वास्थ्य के विषय में लापरवाही ना करें. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दें. इससे बहुत से काम आसानी से बन जाएंगे. आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहें. फिर भी दोपहर बाद परिस्थिति में कुछ हलकेपन का अनुभव होगा. धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है. स्वभाव में क्रोध और उग्रता रहेगी. वाणी पर संयम रखें. दिन धैर्य के साथ गुजारें.
भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. परिवार में झगड़ा या विवाद हो सकता है. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे. भगवान की प्रार्थना करने से शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर भी किसी से विवाद करने से बचें. कोई नया अनचाहा काम भी मिल सकता है.
भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- व्यापारियों को आर्थिक लाभ भी मिल सकेगा. निवेश संबंधी योजना बना सकेंगे. जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में प्रिय के साथ देर तक समय गुजारने का मौका मिलेगा. मित्रों और स्नेहीजनों से भी मुलाकात हो सकती है. प्रेमियों के बीच रोमांस बढ़ेगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-28 सितंबर 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2083
शक संवतः 1948
माह – अश्विन।
पक्ष – कृष्ण।
तिथि: द्वितीया शाम 07:13 बजे तक उपरांत तृतीया रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 10:16 बजे तक मीन उपरांत मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र प्रात: 10:16 बजे तक उपरांत अश्वनी रहेगा।
योगः ध्रुव प्रात: 08:54 बजे तक उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:46 बजे से 12:34 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:09 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:08 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: द्वितीया श्राद्ध,गण्डमूल,पंचक।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: प्रात: 10:16 बजे पर समाप्त।
मूल: चल रहे है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।