आपके आज के सितारेः 23 नवंबर 2024 का राशिफल
23 नवंबर 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद मिश्र से- आपके आज के सितारे। साथ में 24 नवंबर 2024 का पंचांग भी।
मेष:- आज भूमि, भवन, वाहन से लाभ होगा। किसी प्रियजन से अकारण कहासुनी हो सकती है। गृहस्थी में चहल-पहल बढेगी। पदोन्नति की खबर मन खुश करेगी। अनजान से दोस्ती ना करें।
वृष:- आज कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। रोजी-रोजगार की स्थिति सुधरेगी। पैतृक धन संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा में नए मित्र बनेंगे।
मिथुन:- आज परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मटरगश्ती करेंगे। देश-विदेश से अच्छा समाचार मिलेगा। मित्रों के सहयोग से व्यापार में अच्छा लाभ होगा। व्यस्तता रहेगी।
कर्क:- आज शत्रुओं से कष्ट होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में कोई नया सहयोगी विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। मांगलिक कार्य में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त होगा।
सिंह:- आज सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को शत्रुओं पर भारी विजय प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी। आपकी कोई पुरानी योजना सफल होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
कन्या:- आज संतान के कारण तनाव मिल सकता है। विघ्न बाधाएं आ सकती है। आय में वृद्धि होगी। विपरीत लिंग साथी से लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी।
तुला:- आज जीवनसाथी से भेंट हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। किसी गलत व्यक्ति की जमानत देने से बचें। नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे स्थान पर तैनाती होगी।
वृश्चिक:- आज वाद विवाद में विजय प्राप्त होगी। भूमि, सोना, वस्त्र आदि का लाभ होगा। व्यापार में आई बाधा दूर होगी। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी हो सकती है। कृषि कार्य में मित्र एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु:- आज पारिवारिक झगड़े को अधिक न बढ़ने दें अन्यथा बात पुलिस तक पहुंच सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को हल्के में ना ले। शेयर ,लॉटरी, दलाली से यकायक प्रचुर मात्रा में धन प्राप्त होगा।
मकर:- आज धन संपत्ति सुख सुविधा में वृद्धि होगी। मित्रों से भेंट होगी। बौद्धिक कार्य में संलग्न लोगों को पदोन्नति प्राप्त होगी। प्रदेश में प्रवास लंबी यात्रा संभव है। राज दरबार में सम्मान मिलेगा।
कुंभ:- आज कला, अभिनय, खेल राजनीति से जुड़े लोगों को यकायक बड़ी सफलता हाथ लगेगी। गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी। गलत कामों से बचें, अन्यथा समाज में बदनामी हो सकती है।
मीन:- आज राजनीति में विरोधी षड्यंत्र रचकर मुसीबत में डाल सकते हैं। यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतें। उन्नति का समाचार मन कुछ करेगा। किसी प्रियजन से मिलन होगा। वाहन धीमे चलाएं।
-डॉ० अरविन्द मिश्र
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद,
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान, संजय प्लेस आगरा।
परामर्श समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक।
मो० 9412343560
24 नवंबर 2024 का पंचांग
वारः- शनिवार।
विक्रम संवतः- 2081
शक संवतृः- 1946
माह/पक्ष:- मार्गशीष (अगहन) मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि:- अष्टमी तिथि सायं 07:57 मिनिट तक तत्पश्चात नवमी रहेगी।
चंद्र राशि:- सिंह राशि रहेगी।
चंद्र नक्षत्रः- मघा नक्षत्र सायं 7:26 मिनट तक। तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी रहेगा।
योग:- ऐंदृ रात्रि 11:40 मिनट तक। तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः- दोपहर 11:50 से 12 :45 तक।
दुष्टमुहूर्तः- कोई नहीं है।
सूर्योदयः- प्रातः 6:50
सूर्यास्तः- सायं 5:22
राहूकालः- प्रातः 9:27 मिनट से 10:46 मिनट तक।
तीज त्योहार:- काल भैरव अष्टमी।
भद्रा:- नहीं है।
पंचक:- नहीं है।
आज का दिशा शूल
शनिवार को दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है। इसमें यात्रा वर्जित रहती है। यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो सफेद तिल खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें।
आज के चौघड़िया मूहर्त
दिन के चौघड़िया मुहूर्तः- शुभ चौघड़िया - प्रातः 8:9 से 9:28 तक।
चर चौघड़ियाः- दोपहर 12:05 से 1:24 तक।
लाभ चौघड़ियाः- दोपहर 1:24 से 2:43 तक।
अमृत चौघड़ियाः- दोपहर 2:43 मिनट से 4:03 तक।
रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
लाभ चौघड़ियाः- सायं 5:22 से 7:03 तक।
शुभ चौघड़ियाः- रात्रि 8:44 से 10:24 तक।
अमृत चौघड़ियाः- रात्रि 10:24 से 12:04 तक।
चर चौघड़ियाः- रात्रि 12:05 से 1:46तक
लाभ चौघड़ियाः- प्रातः 5:10 से 6:50 तक।
चौघड़िया मूहर्तः- यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है।
यात्रा में अपशगुन
विडाल (बिल्ली), चमड़ा, सन्यासी, लकड़ियां, छींक, बुरे शब्द, हड्डियां, खाली बर्तन आदि में से अगर कोई यात्रा के समय सामने आए तो कार्य नष्ट होता है। यात्रा में शकुन हाथी, घोड़ा, ब्राह्मण, शराब, मांस, मछली, जल से भरा कलश, दही, नेवला, पुत्रवती स्त्री, श्रृंगार किए स्त्री, कन्या, सरसों आदि ये शकुन हो तो यात्रा सुखद, सफल एवं लाभकारी सिद्ध होगी।
अशुभ, शकुन परिहार
यात्रा में पहला अपशकुन हो तो रुक जाएं और ॐ हरि ऐ नमः 11 बार मंत्र बोलें श्वांस लेकर। दूसरा अपशकुन हो तो 16 बार मंत्र बोलकर श्वांस लेकर जाएं तथा तीसरा अपशकुन हो तो कभी न जाएं। अनेक आचार्यों का मत है कि घर से एक कोस जाने पर शुभ-अशुभ शकुनों का फल नहीं होगा।