बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने मां और भाई पर लाठी बरसाई

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में घर में घुसकर बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने उसकी मां और भाई को लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। युवक पुलिस विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है और उसकी तैनाती मथुरा में है। पुलिस ने लड़की की मां द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Jun 13, 2025 - 17:00
Jun 13, 2025 - 17:26
 0
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने मां और भाई पर लाठी बरसाई
छेड़छाड़ का विरोध करते पर लाठी उठाकर मारपीट करता युवक।

मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड स्थित विष्णु विहार कॉलोनी का है। लड़की की मां का आरोप है कि पवन दुबे नामक युवक उनकी बेटी पर पांच-छह माह से डोर डाल रहा था। बेटी मुंबई में जॉब करती है। वह आजकल घर आई हुई है। 

आरोप है कि पवन ने उनके घर में घुसकर लड़की पर गलत नियत से हाथ मारा। जब उन्होंने उसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी मारी। इतना ही नहीं जब बीच-बचाव करने आए लड़की का भाई आया तो पवन ने उसके भी लाठी मारी, जिससे उसके खून निकल आया। दोनों ही घायल हो गए। 

लड़की कि मां का कहना है कि हमले और मारपीट में आरोपी पवन के साथ ही उसके पिता और भाई ने भी मारपीट की। उन्होंने पवन और उनके परिवार पर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। लड़की की मां ने पुलिस की घटना की वीडियो भी सौंपी है।