76 मिनट नॊन स्टॊप स्केटिंग में युवाओं ने किया गति और स्थिरता का प्रदर्शन

आगरा। आशीष स्पोर्ट्स अकादमी और खेलो भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा आयोजित 76 मिनट नॉन-स्टॉप स्केटिंग इवेंट में युवा स्केटर्स ने अपनी गति और स्थिरता का प्रदर्शन किया।

Jan 27, 2025 - 19:24
 0
76 मिनट नॊन स्टॊप स्केटिंग में युवाओं ने किया गति और स्थिरता का प्रदर्शन
आशीष खेल अकादमी और खेलो भारत बुक ऒफ रिकॊर्डस के स्केटिंग इवेंट में प्रतिभागियों के साथ मुख्य अतिथि डॊ. नरेंद्र मल्होत्रा एवं अन्य अतिथि।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल परवीन राज मोरस ने युवा स्केटर्स को प्रोत्साहित किया और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।

आयोजक डॉ. आशीष सिंघल ने कहा, यह आयोजन हमारे देश की युवा प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें विश्व स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। इसमें युवा स्केटर्स ने 76 मिनट तक लगातार स्केटिंग करते हुए एक नए रिकॉर्ड की स्थापना की।

कार्यक्रम के दौरान स्केटर्स ने अपनी गति, स्थिरता, और संतुलन का प्रदर्शन किया और दर्शकों को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर दिया।

SP_Singh AURGURU Editor