विजय किरण आनंद इन्वेस्ट यूपी के नये सीईओ, अपर निदेशक पंचायत हटाए गये
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद को इनवेस्ट यूपी (Invest UP) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें औद्योगिक विकास विभाग के सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। इसके साथ ही पंचायती राज विभाग के अपर निदेशक राज कुमार को टेंडर की अनियमितताओं में पद से हटाते हुए प्रतीक्षा में डाल दिया गया है।
-विजय किरण आनंद ने अभिषेक प्रकाश की जगह ली, राज कुमार पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी पर कार्रवाई
सरकार ने यह फैसला अभिषेक प्रकाश को इस पद से हटाकर लिया है। विजय किरण आनंद की नई तैनाती को उद्योग एवं निवेश से जुड़े मामलों में सरकार की प्राथमिकता और सक्रियता का संकेत माना जा रहा है।
पंचायतीराज विभाग में कार्रवाई, अपर निदेशक हटाए गए
इस बीच, पंचायतीराज विभाग में टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर अपर निदेशक राजकुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उन पर एजेंसियों के इम्पैनलमेंट टेंडर में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद शासन ने यह कठोर कदम उठाया है।
राज्य सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि गवर्नेंस में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सर्वोपरि है, और भ्रष्टाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अमल किया जा रहा है।