अभिषेक ने बल्ले से बरपाया कहर,  शांत अंदाज में मनाया शतक का जश्न

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I में 30 गेंदों में शतक ठोककर रोहित शर्मा का सबसे तेज भारतीय T20I शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Sep 17, 2026 - 22:20
 0
अभिषेक ने बल्ले से बरपाया कहर,  शांत अंदाज में मनाया शतक का जश्न


 
नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे T20I मुकाबले में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से ऐतिहासिक तबाही मचा दी है। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा करते हुए टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने का नया नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अभिषेक ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया गया 35 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा उन्होंने फुल मेंबर नेशन में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किर लिया है।

मैदान पर अफगान गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले अभिषेक शर्मा का जश्न मनाने का अंदाज एकदम विपरीत और शांत था। 30वीं गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने अपने दस्ताने, हेलमेट और बल्ला मैदान पर रखा और पिच पर ही पद्मासन की मुद्रा में बैठकर ध्यान लगाने वाले शांत अंदाज में जश्न मनाया। उनका यह अनूठा जश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक अपनी इस आंधी जैसी पारी में 34 गेंदों पर 108 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 11 गगनचुंबी छक्के और 9 चौके शामिल रहे।  

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की। पहले ओवर में महज 5 रन आने के बाद अभिषेक ने आक्रामक रुख अपनाया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी जोड़ी की बदौलत भारत ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 100 रन बना डाले, जो भारत के T20I इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम अब इस विशाल स्कोर के दम पर अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करने की ओर मजबूती से कदम बढ़ा चुकी है।