पाक मिसाइलें मार गिराने के बाद भारत का विनाशकारी पलटवार, पूरा पाकिस्तान धुआं-धुआं

नई दिल्ली। पाकिस्तान में सुबह से शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला जारी है। सात-आठ शहरों में अब तक ड्रोन से हमले कर विनाशकारी धमाके हो चुके हैं। भारतीय सेना ने ऐलान किया है कि ये ड्रोन हमले उसकी ओर से पाकिस्तान की उस हरकत के जवाब में किये जा रहे हैं जो उसने पिछली रात की थी। भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान ने बीती रात भारत में 15 शहरों पर हमला किया, लेकिन हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने उनकी सारी मिसाइलें मार गिराईं। इसके पलटवार में भारत द्वारा किये जा रहे ड्रोन हमलों से पाकिस्तान धुआं-धुआं हो गया है।

May 8, 2025 - 16:39
 0
पाक मिसाइलें मार गिराने के बाद भारत का विनाशकारी पलटवार, पूरा पाकिस्तान धुआं-धुआं

-पाकिस्तान में सुबह से भारत द्वारा किये जा रहे ड्रोन हमलों से कराची-लाहौर, रावलपिंडी समेत कई शहर दहले

-भारतीय सेना ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर भी साधे सटीक निशाने, अफरा-तफरी का आलम

-पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम भी भारत के ड्रोन हमलों से हो चुका है ध्वस्त, कई शहरों में इमरेंजी घोषित की

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की कई एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया है। भारतीय सेना ने एक के बाद एक स्ट्राइक के ज़रिए पाकिस्तान के लाहौर, कराची, बहावलपुर, गुजरांवाला, रावलपिंडी समेत कई शहरों में ड्रोन और बम हमलों से भारी तबाही मचाई है।

सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं कराची में नेवी के कॉलेज पर ड्रोन से हमला हुआ, जिससे परिसर में जोरदार धमाके हुए। बहावलपुर में दो बार और गुजरांवाला में एक बार ड्रोन अटैक कर पाकिस्तानी अड्डों को तबाह किया गया। लाहौर में तो भोर से ही धमाके शुरू हो गये थे जो दोपहर बाद तक जारी थे। लाहौर में आपातकाल लागू कर दिया गया है। पूरे शहर में अफरा-तफरी मची हुई है।

पाकिस्तानी हमले नाकाम, भारत ने दिया जवाब

07-08 मई की रात पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, आदमपुर, भुज जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का प्रयास किया था। भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। नष्ट की गई पाकिस्तानी मिसाइलों के मलबे अब अलग-अलग जगहों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाक हमले की पुष्टि करते हैं।

जवाबी कार्रवाई में भारत की स्पष्ट नीति

भारत ने दो टूक कहा है – "हम युद्ध नहीं चाहते, पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।" जवाब में की गई एयर स्ट्राइक्स से पाकिस्तान को यह संदेश साफ़ मिल चुका है।

एलओसी पर तनाव, नागरिकों की मौत

इस बीच, पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर भारी गोलीबारी जारी है। कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी और मेंढर जैसे सीमाई क्षेत्रों में मोर्टार और आर्टिलरी से हमले किए गए हैं। इसमें अब तक 16 निर्दोष भारतीय नागरिकों की जान जा चुकी है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

 

SP_Singh AURGURU Editor