आगरा कॉलेज ने जारी की एलएलबी प्रवेश की पहली मेरिट सूची, काउंसलिंग तिथियां भी घोषित

Nov 6, 2025 - 17:55
 0
आगरा कॉलेज ने जारी की एलएलबी प्रवेश की पहली मेरिट सूची, काउंसलिंग तिथियां भी घोषित

आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 हेतु एल.एल.बी. (LL.B.) प्रथम वर्ष प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची घोषित कर दी है। इसके साथ ही काउंसलिंग की भी तिथियां तय कर दी गई हैं। 

प्रो. गौतम ने बताया कि जारी कटऑफ के अनुसार- सामान्य वर्ग: 154.05 अंक, ओबीसी वर्ग: 146.30 अंक, एससी वर्ग: 142.78 अंक, एसटी वर्ग: 137.80 अंक और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 133.92 अंक निर्धारित किए गए हैं।

एल.एल.बी. प्रवेश संयोजक प्रो. रीता निगम के अनुसार, दस्तावेज़ सत्यापन एवं प्रोविजनल प्रवेश के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा-

12 नवम्बर 2025: सामान्य वर्ग।

13 नवम्बर 2025: ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग।

14 नवम्बर 2025: ईडब्ल्यूएस वर्ग।

काउंसलिंग विधि संकाय, आगरा कॉलेज में प्रतिदिन प्रातः 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक होगी।

मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्र हाई स्कूल, इंटर, स्नातक अंकपत्र, जाति व निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रति, 425 रुपये की रसीद और दो फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।

निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रवेश का दावा मान्य नहीं होगा। प्रवेश मिलने के बाद पांच कार्य दिवसों के भीतर शुल्क जमा न करने पर प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

मेरिट सूचकांक की गणना विश्वविद्यालय के मानकों के अनुसार  इंटरमीडिएट 100% + स्नातक 100% + अतिरिक्त भारांक (यदि लागू हो) के आधार पर की गई है। प्राचार्य प्रो. गौतम ने पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर सभी दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

SP_Singh AURGURU Editor