कला साधकों को मिला कला गुरु सम्मानः सुर-नृत्य की अभिव्यक्ति से सजी गुरु वंदना संध्या
आगरा। गुरुजन सम्मान समिति, आगरा द्वारा सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, विजय नगर कॉलोनी में आयोजित गुरुजन सम्मान एवं संगीत संध्या में कला, संस्कृति और शिक्षा जगत की विभूतियों को सम्मान अर्पित किया गया। यह आयोजन इं. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी स्व. वासुदेव गुप्ता (हार्डी बम कांड से जुड़े), एवं आचार्य ताराचंद शास्त्री की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा।
समारोह के मुख्य अतिथि इंजी. सुरेंद्र बंसल, अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल (स्व. वासुदेव गुप्ता के सुपुत्र), विशिष्ट अतिथि एडवोकेट संजीव वशिष्ठ (महासचिव, टैक्सेशन बार एसोसिएशन) एवं डॉ. करतार चंद्र शास्त्री (निदेशक, टीसी चंद्रा एजुकेशन ग्रुप) ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समिति अध्यक्ष विजयवीर सिंह, मंत्री सुनील अग्रवाल, संयोजक वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह 'राज', स्वागताध्यक्ष आलोक आर्य, ग्या प्रसाद शर्मा व सुशील दौनेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया।
कला गुरु सम्मान से शास्त्रीय गायन में गौतम तिवारी, तबला में हरिओम माहौर एवं कथक नृत्य निर्देशन में दीपाली सिंह को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरिदत्त शर्मा की गुरु वंदना, ध्रुव अग्रवाल की बांसुरी, दलजीत सिंह का तबला वादन, भावना के भजन, झंकार जैन का भावनृत्य, गौरांगी, अहाना-आराध्या का कथक, तथा विशाल, प्रिंस, निरुपमा और मोनिका की समूह प्रस्तुति ने भावविभोर कर दिया।
वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह 'राज' ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि प्रो. नीलू शर्मा ने नृत्य निर्देशन व आलोक आर्य ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर निखिल अग्रवाल, नरेश चुघ, गुंजन जादौन, श्यामवीर सिंह, बृजराज सिंह, डॉ. रामवीर शर्मा 'रवि', राजीव अग्रवाल, उमाशंकर मिश्रा, संजय दौनेरिया, अजय शर्मा, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. बृज बिहारी लाल बिरजू व रामेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।