बटेश्वर स्टेशन का होगा कायाकल्प, डी से बी श्रेणी में अपग्रेड, सांसद राजकुमार चाहर ने परखी विकास की रफ्तार
बटेश्वर रेलवे स्टेशन को करीब ₹33.45 करोड़ की लागत से डी श्रेणी से बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। सांसद राजकुमार चाहर ने स्टेशन का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी ली। स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री परिसरों और अन्य आधारभूत सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के कायाकल्प से बटेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
14 अक्टूबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव करेंगे वर्चुअल भूमि पूजन,तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक
आगरा। आगरा मंडल में रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की दिशा में काम लगातार जारी है। इसी क्रम में सांसद राजकुमार चाहर ने बटेश्वर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों और प्रस्तावित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से काम की गुणवत्ता और समयसीमा की जानकारी ली।
डी श्रेणी से बी श्रेणी में विकसित होगा स्टेशन
बटेश्वर रेलवे स्टेशन को अब डी श्रेणी से बी श्रेणी के स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए करीब 33.45 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। परियोजना का उद्देश्य स्टेशन को बेहतर यात्री सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ बटेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए रेलवे यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाना है। विकास कार्यों के तहत स्टेशन भवन और यात्री परिसरों को बेहतर बनाने, प्लेटफॉर्म सुविधाओं में सुधार, यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए आवश्यक सिविल कार्य, सर्कुलेटिंग एरिया के विकास और यात्री सुविधा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन पर भी जोर दिया जा रहा है।
स्टेशन मैप देखकर सांसद ने समझी विकास की योजना
निरीक्षण के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने स्टेशन मैप का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रस्तावित और निर्माणाधीन कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। सांसद ने अलग-अलग कार्यों की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्धारित समय में पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन का विकास केवल भवन और प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यात्रियों को स्टेशन पर आने से लेकर ट्रेन में सवार होने तक बेहतर और सुगम सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने यात्री हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
बटेश्वर क्षेत्र धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन के विकास से स्थानीय यात्रियों के साथ-साथ बटेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्टेशन की सुविधाएं बेहतर होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। इससे स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार से जुड़ी गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।
रेलवे और स्थानीय अधिकारियों ने दी जानकारी
निरीक्षण के दौरान रेलवे के अधिकारियों ने सांसद को बटेश्वर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। सांसद ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य अभियंता/कंस्ट्रक्शन मुकेश कुमार मीणा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता अनिल पटेल, वरिष्ठ मंडल अभियंता (कोऑर्डिनेशन) शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जनरल) बीएस चौहान, मंडल अभियंता तृतीय अनादी मित्तल और जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम समेत रेलवे के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सुग्रीव चौहान, कप्तान सिंह वर्मा, कृष्णपाल सिंह, नितिन वर्मा, मुन्ना लम्बरदार, सतेंद्र बरुआ, रविंद्र बघेल, एसीपी जितेंद्र कुमार, तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, शिवकुमार शर्मा, अनुज शर्मा, सोनू सैंथिया, सतेंद्र यादव और ब्रजेश शास्त्री सहित संबंधित अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।