आपके सितारेः सोमवार, 23 नवम्बर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 24 नवम्बर का पंचांग

23 नवम्बर, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 24 नवम्बर, 2026 का पंचांग भी।

Nov 22, 2026 - 23:30
 0
आपके सितारेः सोमवार, 23 नवम्बर 2026 का राशिफल और मंगलवार, 24 नवम्बर का पंचांग

मेष :- दिन खास रहने वाला है। सोचा हुआ काम पूरा होगा। किसी करीबी का सहयोग मिलने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ किसी तीर्थस्थल पर जाने का योग है। ट्रैवलिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक फायदा होगा। नया वाहन खरीदने के लिए जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- दिन शानदार रहने वाला है। घर में किसी दूर के रिश्तेदार के आने की संभावना है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शिक्षक विद्यार्थियों को नए तरीके से पढ़ाएंगे। मिठाई के कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से घर के लिए कोई सामान खरीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी सहयोग बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर होगा। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित नया सामान खरीदने का योग है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी जानकार से सलाह लेने के बाद ही नया काम हाथ में लें। कई फायदेमंद सौदों से जुड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- लंबे समय से अटका धन मिलने की संभावना है। दिन सामान्य रहेगा और पूरा समय भाग-दौड़ में बीत सकता है। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है। नया काम शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें। दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- आत्मविश्वास बनाए रखें और दूसरों की बातों पर ध्यान देने के बजाय मन लगाकर काम करें। मेहनत से रुकावटें पार कर लेंगे। बाहर घूमने का प्लान अंतिम समय में रद्द हो सकता है। कारोबार में पैसों का पुराना मामला सुलझेगा, लेकिन बारीकी से ध्यान देना होगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों के साथ संबंध और मजबूत होंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस में नए निवेश का विचार कर सकते हैं। दिनचर्या और स्वभाव में लचीलापन रखने से फायदा होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात बिजनेस में मददगार साबित होगी। जीवनसाथी से किया वादा पूरा करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में पूरा मन लगेगा। पार्टनरशिप में काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- दिन मिला-जुला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। उच्चाधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। लवमेट को उपहार देने से रिश्तों में मधुरता आएगी। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है और कार्यों की गति धीमी रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र की कोई बड़ी समस्या भी सुलझ सकती है।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दिन उत्साह भरा रहेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति के बारे में रोचक बात पता चल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे। अपनी प्रेजेंटेशन या योजना को एक बार दोबारा जांच लें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- दिन खुशियां लेकर आएगा। सोच और योजना स्पष्ट रहेगी। अधिकारियों से अनुरोध करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबारियों की किसी बड़ी कंपनी से डील साइन हो सकती है। धनलाभ के योग हैं। बच्चों के साथ समय बीतेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात भी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक कामों में मेहनत बढ़ सकती है। बाहर जाते समय मोबाइल और कीमती सामान का ध्यान रखें। किसी से बेवजह बहस न करें, पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। नई फर्म शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। परिवार से जुड़ा कोई विषय चिंता बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य से काम लें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- खुशियां सामने आएंगी। आमदनी बढ़ने के प्रबल योग हैं। नए बिजनेस में साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। आईटी क्षेत्र के लोगों को महत्वपूर्ण संपर्क मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दिन शुभ है। बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होने की संभावना है। नौकरी में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। घर की पुरानी समस्याएं सुलझेंगी और रुका हुआ काम पूरा होगा। पार्ट टाइम काम शुरू करने के लिए धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-24 नवंबर 2026, मंगलवार का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवत्: 2083
शक संवत्: 1948
माह: कार्तिक।
पक्ष: शुक्ल।

तिथि: पूर्णिमा रात्रि 08:23 बजे तक, इसके बाद प्रतिपदा।

चंद्र राशि: मेष प्रातः 07:24 बजे तक, इसके बाद वृषभ।

चंद्र नक्षत्र: कृतिका रात्रि 11:25 बजे तक, इसके बाद रोहिणी।

योग: परिघ शाम 05:06 बजे तक, इसके बाद शिव योग।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:42 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:44 बजे।

सूर्यास्त: सायं 05:26 बजे।

राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज-त्योहार: देव दीपावली, भीष्म पंचक समाप्त, पुष्कर स्नान, कार्तिगाई दीपम्, कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण, कार्तिक रथयात्रा, कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, अन्वाधान और उत्तम मन्वादि।

विशेष दिवस: गुरु नानक जयंती।

पंचक: नहीं।

मूल: नहीं।

भद्रा: प्रातः 10:05 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा।

SP_Singh AURGURU Editor