डायबिटीज चिकित्सा में राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर लीडर्स आगरा ने किया डॉ. बी.के. अग्रवाल का अभिनंदन
आगरा। डायबिटीज चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और सामाजिक सेवा के लिए आगरा के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बी.के. अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया है। 20 नवंबर को बेंगलुरु स्थित अल्दोवाया रिसोर्ट (Aldovia Resort) में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन की ओर से अग्रसेन भवन, लोहामंडी के पुष्पांजलि सभागार में उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह में शहर की प्रमुख विभूतियों की मौजूदगी में डॉ. अग्रवाल को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। लीडर्स आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि डायबिटीज चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे आगरा के लिए गौरव की बात है। डॉ. अग्रवाल चिकित्सा के साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने अपने क्लिनिक पर दिव्यांगों के उपचार के लिए निशुल्क सेवाएं शुरू की हैं और जेनरिक दवाओं को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयासरत हैं। उनके ये प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
सम्मान से अभिभूत डॉ. बी.के. अग्रवाल ने कहा कि आगरा सामाजिक कार्यों का प्रमुख केंद्र है। लोगों की सेवा में उनका आंशिक योगदान भी उपयोगी साबित हो सके, यही उनकी कोशिश है। उन्होंने लीडर्स आगरा परिवार को जनहित के कार्यों में प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर सुरेश चंद गर्ग, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, राजकुमार जैन, सुशील जैन, पार्षद शरद चौहान, रोहित गोयल, सुनील जैन, हेमा जैन, डॉ. शिवालिका, स्वीटी चौहान, शिखा जैन, आयुषी गुप्ता, सृष्टि दुबे, सोना वर्मा, रिनेश मित्तल, हरिकांत शर्मा, मनोज गोयल, सतीश शर्मा, शिवराम सिंघल, संजय नोटानी, संदीप जैन, शाहतोष गौतम, ऋतुराज दुबे, दीपू वर्मा, रोबिन जैन, राहुल जैन, अभिषेक जैन और शुभम जैन सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ. अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं।