उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में मतदान अब 13 के बजाय 20 नवंबर को

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने तीन राज्यों में होने वाले उपचुनावों में मतदान की तिथि आगे बढ़ा दी है। अब इन राज्यों में 13 नवंबर के बजाय 20 नवंबर को मतदान होगा। 

Nov 4, 2024 - 15:09
 0
उत्तर प्रदेश सहित तीन राज्यों में मतदान अब 13 के बजाय 20 नवंबर को


बता दें कि उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर पंजाब की तीन सीटों पर तथा केरल की एक सीट पर उपचुनाव होना था। 
चुनाव आयोग का कहना है कि कांग्रेस, भाजपा, बसपा, आरएलडी और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने मतदान की तिथि का पुर्ननिर्धारण किया है। बताया गया है कि प्रकाश पर्व और तुलसी विवाह जैसे त्योहारों के चलते विभिन्न दलों ने तिथि बढ़ाने की मांग की थी। 
चुनाव आयोग ने केवल मतदान की तिथि आगे बढ़ायी है। मतदान के नतीजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 नवंबर को ही आएंगे।