पर्यावरण संगोष्ठी में पौधरोपण, जल संरक्षण और साइकिल उपयोग का लिया गया सामूहिक संकल्प

आगरा। नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को ग्रीन हाउस, भोगीपुरा, आगरा में संस्था के सदस्यों का नववर्ष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि नववर्ष का स्वागत पर्यावरण संगोष्ठी के माध्यम से किया गया। सर्वप्रथम संस्था के पदाधिकारियों एवं उपस्थितजनों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण विषय पर विचार-विमर्श सम्पन्न हुआ।

Jan 18, 2026 - 22:55
 0
पर्यावरण संगोष्ठी में पौधरोपण, जल संरक्षण और साइकिल उपयोग का लिया गया सामूहिक संकल्प
दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को आयोजित की गई संगोष्ठी में मौजूद संस्था के पदाधिकारी और सदस्य।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अमित लवानिया ने कहा कि दि आईकॉनिक ग्लोबल फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित है और समाज में हरित चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रही है।
पर्यावरणप्रेमी चंद्रशेखर शर्मा एवं यतीश लवानिया ने पॉलिथीन के न्यूनतम उपयोग का आह्वान करते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रमेंद्र शर्मा एवं रामेंद्र पचौरी ने अधिकाधिक पौधरोपण और जल संचय के महत्व को रेखांकित किया।

संगोष्ठी के दौरान सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्था में नवनियुक्त प्रभारियों की घोषणा की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ स्वीकार किया।

घोषित दायित्व इस प्रकार रहे- प्रमेंद्र शर्मा को संरक्षक, चंद्रशेखर शर्मा को पर्यावरण प्रमुख, एडवोकेट संजय सिंह को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रमुख, एडवोकेट अनिल शुक्ला को कानूनी सलाहकार, चतुर्भुज तिवारी को मीडिया प्रभारी और संजीव कटारिया को सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अमित लवानिया, सचिव पंकज दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य यतीश लवानिया, रामेंद्र पचौरी, अनुज लवानिया, मेंटोर रितु उपाध्याय, डॉ. अनिल उपाध्याय, घनश्याम तिवारी, मीरा शर्मा, यशस्वी लवानिया सहित संस्था के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने नववर्ष में पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया।

SP_Singh AURGURU Editor