सीएसके की हार, राजस्थान ने जीत के साथ किया आईपीएल में सीजन का अंत 

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले खेलने के बाद 187 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया। राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 36 और संजू सैमसन ने 41 रनों की पारी खेली। इससे पहले आकाश मधवाल और युद्धवीर सिंह ने गेंदबाजी में 3-3 विकेट झटके थे। राजस्थान के लिए आईपीएल 2025 खत्म हुआ। टीम ने 14 मैचों में 4 जीत के साथ समापन किया। 

May 20, 2025 - 23:44
 0
सीएसके की हार, राजस्थान ने जीत के साथ किया आईपीएल में सीजन का अंत 


 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद सीएसके को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर कड़ा किया था। इसके जवाब में राजस्थान ने 17 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।

राजस्थान के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरे यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। यशस्वी ने शुरू में राजस्थान के लिए मोर्चा संभालते हुए धुआंधार बैटिंग की। हालांकि, तेज तर्रार पारी की कोशिश में यशस्वी अंशुल कंबोज की गेंद पर बोल्ड हो गए। यशस्वी ने 19 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ वैभव की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन क्रीज पर सेट होने के बाद उन्होंने ने भी अपना गियर बदल लिया।
  
धीमी शुरुआत के बाद वैभव को कप्तान संजू सैमसन का भी बेहतरीन साथ मिला। वैभव ने इस दौरान 27 गेंद में सिक्स के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की। वैभव की फिफ्टी पूरी होने के बाद कप्तान संजू सैमसन 31 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हो गए। संजू के आउट होते ही वैभव भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 33 गेंद में 57 रनों की पारी खेल आउट हो गए। वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

वैभव के आउट होने के बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल पर जिम्मेदारी थी कि वह टीम को एक आसान जीत की तरफ ले जाए, लेकिन नूर अहमद ने रियान पराग को अपनी फिरकी में फंसा उन्हें आउट कर दिया। रियान के बाद ऐसा लगा कि सीएसके की टीम ने मैच में वापसी कर ली है, लेकिन उसके गेंदबाज दिशाहीन रहे और मौके का फायदा नहीं उठा सके। ऐसे में ध्रुव जुरेल के साथ शिमरन हेटमायर ने कोई गलती नहीं की टीम को 17 गेंद रहते ही टीम को जीत दिला दी। राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में 31 रनों की पारी खेली, जबकि हेटमायर ने 5 गेंद में 12 रनों का योगदान दिया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में सीएसके की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। सीएसके लिए पारी की शुरुआत करने उतरे डेवोन कॉन्वे और आयुष म्हात्रे जल्दी आउट हो गए। हालात ऐसी थी कि सीएसके ने 100 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने मिलकर टीम के स्कोर को किसी तरह 150 रन के पार पहुंचाया।

एल्बी मोर्कल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा छक्का मारा है। उन्होंने 2008 में डेक्कन चार्जर्स के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को 125 मीटर का छक्का लगाया था। 18 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन यह रिकॉर्ड अभी तक नहीं टूटा है। प्रज्ञान ओझा की गेंद मोर्कल के पैड की तरफ थी। मोर्कल ने उसे मिडविकेट के ऊपर से स्टेडियम के बाहर मार दिया। आज तक यह आईपीएल का सबसे लंबा छक्का है।

पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का नाम सबसे लंबे छक्के मारने वालों की लिस्ट में चौंकाने वाला है। गेल, कोहली और एबी डी विलियर्स जैसे बड़े नामों के बावजूद, बैंगलोर टीम के लिए सबसे लंबा छक्का प्रवीण कुमार ने मारा है। 2008 के सीजन में कुमार ने यूसुफ पठान की गेंद को लॉन्ग-ऑन के ऊपर से मारा। गेंद छत से बाल-बाल बची। उन्होंने 124 मीटर का छक्का मारा।

धर्मशाला के खूबसूरत स्टेडियम में एडम गिलक्रिस्ट ने आरसीबी के खिलाफ एक मैच में चार्ल्स लेंगेवेल्ट की धीमी गेंद को भांप लिया। उन्होंने उसे मिडविकेट के ऊपर से मारा। गेंद मैदान से बाहर चली गई और कहीं दूसरे मैदान में जाकर गिरी। यह छक्का 122 मीटर का था।

पिछले 15 सालों से ड्वेन ब्रावो इंडियन टी20 लीग में सबसे अच्छे डेथ-ओवर गेंदबाज रहे हैं। लेकिन एक बार उन्हें टूर्नामेंट के सबसे बड़े छक्कों में से एक का सामना करना पड़ा। रॉबिन उथप्पा ने एक लेंथ बॉल को जल्दी भांप लिया। उन्होंने गेंद को इतनी जोर से मारा कि वह वानखेड़े स्टेडियम में भीड़ में गायब हो गई। साल 2010 में उन्होंने 120 मीटर का छक्का लगाया था।

आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन बनाए। उन्होंने 17 छक्के मारे। उनमें से सबसे लंबा 119 मीटर का था। अली मुर्तजा ने एक गेंद स्लॉट में डाली। गेल ने उसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से चिन्नास्वामी स्टेडियम की छत पर मार दिया।