क्रिकेटर ध्रुव जूरैल ने आगरा के हनुमान मंदिर में की पूजा, नई मर्सिडीज की पूजा के बाद न्यूजीलैंड रवाना

आगरा। न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए की कप्तानी संभालने जा रहे आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरेल बुधवार को आगरा पहुंचे और अपनी नई खरीदी मर्सिडीज कार की संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उनके कोच परवेंद्र यादव, पिता नेम सिंह जूरैल, मां और दादी भी साथ रहीं। पूजा-अर्चना के बाद ध्रुव जुरेल न्यूजीलैंड दौरे के प्रैक्टिस कैंप के लिए रवाना हो गए।

Oct 7, 2026 - 22:00
Oct 7, 2026 - 22:01
 0
क्रिकेटर ध्रुव जूरैल ने आगरा के हनुमान मंदिर में की पूजा, नई मर्सिडीज की पूजा के बाद न्यूजीलैंड रवाना
अपने अल्प आगरा प्रवास के दौरान हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करते ध्रुव जूरैल।

आगरा प्रवास के दौरान अपनी नई मर्सिडीज कार और माता-पिता, दादी और कोच के साथ ध्रुव जूरैल।

ध्रुव जूरैल ने होटल क्लार्क्स शिराज के पास स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद वह स्प्रिंगडेल स्कूल के कोचिंग मैदान भी पहुंचे। यहां उन्होंने मैदान में माथा टेका और स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। बच्चों से मिलने के बाद वह न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों के लिए रवाना हो गए।

ध्रुव जूरैल को न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया-ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान के साथ विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया है। इंडिया-ए को न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक बहुदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। पहला मुकाबला 24 से 27 अक्टूबर तक लिंकन में, दूसरा 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च और तीसरा 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा।

ध्रुव जूरैल के इंडिया-ए का कप्तान बनाए जाने से आगरा के क्रिकेट प्रेमियों में भी उत्साह है। आगरा में क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग लेने वाले ध्रुव ने कोच परवेंद्र यादव के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं। अब न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टीम की कमान संभालने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

SP_Singh AURGURU Editor