गोएन्कन नटराज : सीज़न 12 में ऋषभ, मन्नत और आरना ने मचाया डांस का धमाल

आगरा। जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, आगरा में आज बुधवार को आयोजित हुई अंतरविद्यालयीय डांस प्रतियोगिता 'गोएन्कन नटराज : सीज़न 12' में आगरा के 14 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Aug 6, 2025 - 19:38
 0
गोएन्कन नटराज : सीज़न 12 में ऋषभ, मन्नत और आरना ने मचाया डांस का धमाल
जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, आगरा में बुधवार को हुई अंतरविद्यालयीय डांस प्रतियोगिता 'गोएन्कन नटराज के विजेता स्कूल प्रिंसिपल और अतिथियों के साथ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कथक गुरु श्रीमती मेघा शर्मा एवं कोरियोग्राफर अजय सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया।

तीन श्रेणियों में बंटी प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे-

सब-जूनियर वर्ग: आरना गर्ग (गायत्री पब्लिक स्कूल) प्रथम, रिद्धि गर्ग (शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज) द्वितीय, परिवृत्ति तिवारी (जीडी गोयनका) और समर्पिता (गायत्री) संयुक्त तृतीय। सांत्वना: शिवांशी चतुर्वेदी (ऑल सेंट्स)।
जूनियर वर्ग: मन्नत (जेआरएम) प्रथम, भाव्या (होली पब्लिक जूनियर कॉलेज) द्वितीय, ऋद्धिमा व मानवी पराशर (दोनों गायत्री पब्लिक स्कूल) संयुक्त तृतीय। सांत्वना: कृशा (शिवालिक)।
सीनियर वर्ग: ऋषभ सोनी (होली पब्लिक) प्रथम, अथर्व सिंह (शिवालिक) द्वितीय, प्राची यादव (ऑल सेंट्स) तृतीय। सांत्वना पुरस्कार किसी को नहीं मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुप्रीत कौर, वर्षा चौहान, राहुल माहौर, अनुपम तिवारी व पूनम सिंह का विशेष योगदान रहा।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor