दिल्ली में आज बीजेपी-संघ की हाई-लेवल बैठक, यूपी में नया अध्यक्ष जल्द, ओबीसी चेहरे की ताजपोशी की प्रबल संभावना

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर आज दिल्ली में संघ और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी संगठन के नए अध्यक्ष को लेकर अंतिम मंथन किया जाएगा।

Dec 11, 2025 - 16:41
 0
दिल्ली में आज बीजेपी-संघ  की हाई-लेवल बैठक, यूपी में नया अध्यक्ष जल्द, ओबीसी चेहरे की ताजपोशी की प्रबल संभावना
इमेज फोटो

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेश बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पद को लेकर आज दिल्ली में संघ और बीजेपी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में यूपी संगठन के नए अध्यक्ष को लेकर अंतिम मंथन किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार 16 दिसंबर से पहले यूपी बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है, जिससे संगठन आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सके। बैठक से पहले आज यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके महत्वपूर्ण चर्चा की है। इस मुलाकात को संगठन में होने वाले बदलावों का संकेत माना जा रहा है।

उधर भाजपा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का दौर भी करीब है। ऐसे में यूपी में अध्यक्ष पद का चुनाव सीधे तौर पर राष्ट्रीय संगठनात्मक फेरबदल से जुड़ा माना जा रहा है। पार्टी चाहती है कि बड़े संगठनात्मक बदलावों से पहले देश के सबसे बड़े राज्य में मजबूत और संतुलित नेतृत्व तय कर दिया जाए, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली आगामी नियुक्तियों में भी स्पष्टता लाई जा सके।

यूपी संगठन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सप्ताहांत राज्य के संगठन चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लखनऊ जा सकते हैं, जहां वे चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे। उम्मीद है कि इस बार पार्टी किसी ओबीसी नेता को कमान सौंप सकती है। दावेदारों में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेता संगठन और जातीय संतुलन की कसौटी पर फिट बैठते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के पहले ही यूपी में नया नेतृत्व तय कर देना पार्टी की रणनीतिक मजबूरी भी मानी जा रही है।